1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के स्टार सुनील नरेन ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

KKR के स्टार सुनील नरेन ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 03, 2026 05:40 pm IST,  Updated : May 03, 2026 06:11 pm IST

सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रचते हुए बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर ने यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 के 45वें मैच में हासिल की।

Sunil Narine- India TV Hindi
सुनील नरेन Image Source : AFP

Sunil Narine: सुनील नरेन भले ही 37 साल के हो गए हो, लेकिन उनका जादू आज भी बरकरार है। IPL 2026 के 45वें मैच में सुनील नरेन ने विकेट का खाता खोलते ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हैदराबाद के 2 बल्लेबाजों का शिकार करते हुए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह IPL के सबसे हुनरमंद गेंदबाज हैं। दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में नया इतिहास रच दिया है।

पहले विदेशी खिलाड़ी बने

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने सनराइजर्स हैदराबाद को छठा झटका देने के साथ ही IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए। इस तरह वह IPL के इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हासिल की, जब उन्होंने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा का विकेट लिया।

नरेन अब IPL में 200 विकेट पूरे करने वाले कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही इस खास क्लब में शामिल थे। खास बात यह है कि नरेन ने 2012 से अब तक केवल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया है और वह किसी एक टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल - 228
  • भुवनेश्वर कुमार - 215
  • सुनील नरेन - 201
  • पीयूष चावला - 192
  • आर अश्विन - 187

नरेन का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने करीब 197 मैचों में 25 से ऊपर के औसत से 200 विकेट पूरे किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट लगभग 6.8 रही है, जो IPL इतिहास में 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन है। इसके अलावा, उन्होंने IPL में 8 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है, जिसमें एक 5 विकेट हॉल और एक हैट्रिक भी शामिल है।

IPL में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्लेबाजी में भी नरेन ने कमाल दिखाया है। उन्होंने IPL में 1820 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 165.30 का रहा है। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इसी के साथ वह IPL इतिहास में 1000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने वाले पहले ऑलराउंडर बन गए हैं। नरेन का T20 करियर भी उतना ही दमदार रहा है। उन्होंने 591 मैचों में 621 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 6.17 रही है। T20 इतिहास में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ राशिद खान और ड्वेन ब्रावो के नाम हैं। तीन बार IPL के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रह चुके सुनील नरेन ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह क्यों इस लीग के सबसे खतरनाक और भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

नीतीश रेड्डी क्यों नहीं खेल रहे SRH vs KKR मैच? कप्तान पैट कमिंस ने बताई वजह

PSL 2026 में विजेता टीम को मिलेगी सिर्फ इतनी प्राइज मनी, IPL के मुकाबले करोड़ों रुपये का है अंतर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल