IPL 2024 का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस से तीन साल पुराना बदला लिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हार्दिक पांड्या का ये फैसला टीम के लिए गलत साबित होता हुआ नजर आया। इस दौरान SRH के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सिर्फ 10 ओवर में 148 रन बनाए। इस दौरान ट्रेविस हेड ने इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 258.33 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं अभिषेक शर्मा ने सिर्फ ने इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 273.91 की स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। इस दो बल्लेबाजों की पारी के दमपर SRH को काफी शानदार शुरुआत मिली। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल के किसी मैच के पहले 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन साल पुराना बदला भी लिया है। दरअसल इस मैच से पहले किसी भी टीम ने शुरुआती 10 ओवर में इतने ज्यादा रन नहीं बनाए थे। यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था। उन्होंने साल 2021 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के ही खिलाफ तीन विकेट खोकर 131 रन बनाए थे, लेकिन अब SRH ने मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड उन्हीं के खिलाफ तोड़ डाला है।
यह भी पढ़ें
IPL 2024: हैदराबाद में आया अभिषेक शर्मा के नाम का तूफान, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
संपादक की पसंद