1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, RCB के 263 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा

SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, RCB के 263 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Mar 27, 2024 09:25 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 09:30 pm IST

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ये कारनामा किया।

SRH vs MI- India TV Hindi
हैदराबाद ने बनाया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर Image Source : IPL

Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2013 में 20 ओवर में 263 रन बनाए थे। 

हैदराबाद ने बनाया IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले ही ओवर से ताबडतोड़ रन बनाए। SRH ने ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम  और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारियों के चलते 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इससे पहले किसी भी टीम ने 20 ओवर में इतना बड़ा स्कोर नहीं बनाया था। 

टूट गया RCB का 11 साल पुराना रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बेंगलुरु ने 5 विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। इस मैच में एरोन फिंच की कप्तानी वाली पुणे वारियर्स को 130 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर

277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024

263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
257/5 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
246/5 ​​- सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010

ये भी पढ़ें

IPL 2024: हैदराबाद में आया अभिषेक शर्मा के नाम का तूफान, सिर्फ इतनी गेंदों पर जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

SRH vs MI: ट्रेविस हेड की रिकॉर्ड तोड़ पारी, 24 गेंदों में ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का किया बुरा हाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल