1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के बीच बड़ा ऐलान, चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा, SRH से जुड़ा घातक गेंदबाज

IPL 2026 के बीच बड़ा ऐलान, चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा, SRH से जुड़ा घातक गेंदबाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 14, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 06:35 pm IST

IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा ऐलान किया है। हैदराबाद में धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हुई है। चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया है।

Dilshan Madushanka- India TV Hindi
दिलशान मदुशंका Image Source : AFP

Dilshan Madushanka in SRH: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत मिली है। टीम ने अपने चोटिल तेज गेंदबाज की जगह श्रीलंका के घातक पेसर को शामिल कर लिया है, जिससे उनकी गेंदबाजी और मजबूत होने की उम्मीद है। सनराइडर्स हैदराबाद ने ब्रायडन कार्स के चोटिल होने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है। कार्स चोट के कारण पूरे IPL 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं, जो टीम के लिए बड़ा झटका था।

MI के लिए दिखा चुके हैं दम

दिलशान मदुशंका बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 ODI और 19 T20I मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 70 विकेट दर्ज हैं। उनकी स्विंग और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता SRH के लिए अहम साबित हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने मदुशंका को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। खास बात यह है कि वह पहले भी IPL का हिस्सा रह चुके हैं और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जिससे उन्हें इस लीग का अनुभव भी है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अपनी गेंदबाजी को लेकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन मदुशंका की एंट्री से टीम को नई ताकत मिल सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह टीम के लिए कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं और SRH को जीत दिलाने में कितनी भूमिका निभाते हैं। पैट कमिंस के भी जल्द टीम से जुड़ने की उम्मीद है। हालांकि, उन्हें अभी फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया में हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है, तो पैट कमिंस 17 अप्रैल को SRH की टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस के जुड़ने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। 

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, दिलशान मदुशंका, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

यह भी पढ़ें

Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

Wisden Awards: मिचेल स्टार्क और दीप्ति शर्मा को अवार्ड, भारत के 4 और खिलाड़ी शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल