1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: हेलमेट पर बाउंसर गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए सूर्यकुमार यादव, थोड़ी देर के लिए थम गईं थी MI फैंस की सांसें

VIDEO: हेलमेट पर बाउंसर गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए सूर्यकुमार यादव, थोड़ी देर के लिए थम गईं थी MI फैंस की सांसें

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 29, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Mar 29, 2025 11:37 pm IST

GT vs MI: आईपीएल के 18वें सीजन का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान बाउंसर गेंद हेलमेट पर लगने के चलते थोड़ी देर के मैदान पर ही लेट गए थे।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

आईपीएल 2025 के 11वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत देखने को मिली, इस मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 196 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 160 रन ही बना सकी और उसे इस सीजन लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम जब इस मैच में टारगेट का पीछा कर रही थी तो उनके स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की एक खतरनाक बाउंसर गेंद पर घायल हो गए जिसके बाद थोड़ी देर के लिए स्टेडियम में बैठे सभी मुंबई इंडियंस फैंस की सांसें थम गईं थी।

हेलमेट पर गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस की टीम जब इस मैच में टारगेट का पीछा कर रही थी तो उन्होंने 13 ओवर्स में 108 रन बना लिए थे। वहीं 14वें ओवर की पहली गेंद जो गुजरात की तरफ से तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने फेंकी जो स्लोअर बाउंसर थी, जिसे समझने में सूर्यकुमार यादव भूल कर गए और गेंद उनके ग्लव्स पर लगकर सीधे हेलमेट पर जा लगी जिसके चलते सूर्या को एक झटका सा लगा। गेंद के हेलमेट पर लगने के साथ सूर्यकुमार यादव तुरंत ही मैदान पर लेग गए जिसके बाद उनके पास तुरंत गुजरात टाइटंस के अन्य खिलाड़ी दौड़कर आए और उनसे उनका हालचाल लेने लगे। वहीं स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी के चेहरे पर भी चिंता साफतौर पर देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के फीजियो ने आकर फिर सूर्या का कंकशन टेस्ट किया जिसके बाद उन्हें बल्लेबाजी के लिए फिट घोषित कर दिया। हालांकि सूर्या इस मैच में टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके और वह 28 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस की टीम को मिली लगातार दूसरी हार

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के लिए शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है, जिसमें उन्हें पहले मैच में जहां हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरे मुकाबले में भी वह जीत हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके। मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में उनके बल्लेबाजों का बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान की नहीं बदल पा रही किस्मत, T20 के बाद अब न्यूजीलैंड ने वनडे में चटाई धूल

GT vs MI: शुभमन ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, IPL में इस मामले में बन गए सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल