1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांचवें मैच में टॉस होते ही धोनी को पीछे कर देंगे कप्तान सूर्या, T20I में निकल जाएंगे आगे

पांचवें मैच में टॉस होते ही धोनी को पीछे कर देंगे कप्तान सूर्या, T20I में निकल जाएंगे आगे

 Published : Dec 18, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 01:59 pm IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास सीरीज में पहले से ही 2-1 की बढ़त मौजूद है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव और एडन माक्ररम Image Source : AP

Suryakumar yadav: भारतीय टीम के कप्तान साल 2025 में अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और इस साल उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक देखने को नहीं मिला है। भले ही वह बल्ले से वह कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब पांचवें मैच में टॉस होते ही वह एक खास कमाल कर देंगे।

धोनी को पीछे करने का चांस

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला पांचवां टी20 मैच सूर्यकुमार यादव का 99वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। मैच में टॉस होते ही सूर्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन जाएंगे और वह दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर देंगे। धोनी ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 98 मुकाबले खेले थे।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय प्लेयर्स:

बल्लेबाज T20I मैच
रोहित शर्मा 159
विराट कोहली 125
हार्दिक पांड्या 123
सूर्यकुमार यादव 98
महेंद्र सिंह धोनी 98

सूर्यकुमार यादव T20I क्रिकेट में लगा चुके चार शतक

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था और इसके बाद अच्छे खेल की बदौलत टीम की अहम कड़ी बन गए और उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में उन्होंने आखिरी ओवर में बेहतरीन कैच पकड़ा था, जीत में निर्णायक साबित हुआ था। उन्होंने अभी तक 98 T20I मैच में कुल 2783 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं।

पांचवें टी20 मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन माक्ररम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी, लूथो सिपामला, क्वेना मफाका।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शाहबाज अहमद, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: कब होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका आखिरी टी20 मुकाबला, ये है उसकी तारीख

IND vs SA: अहमदाबाद के मैदान पर T20I में ऐसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, जीत चुके इतने मुकाबले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल