1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: सूर्या ने कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ 57 पारियों में कर दिया कमाल

IND vs SA: सूर्या ने कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा, सिर्फ 57 पारियों में कर दिया कमाल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 15, 2023 12:57 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 01:47 pm IST

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने कुल 8 छक्के जड़े। उन्होंने विराट कोहली को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीजा का तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला गया। भारतीय टीम ने यह मुकाबला 106 रनों से जीता। टीम इंडिया की जीत में सूर्यकुमार यादव का अहम योगदान रहा। इस मैच में भारत के अंतरिम कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। सूर्या ने इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। सूर्या ने सिर्फ 57 पारियों में चार शतक जड़ दिए हैं। सूर्या दिन प्रतिदिन टी20 क्रिकेट में नए मुकाम को हासिल कर रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज विराट कोहली को एक मामले में पछाड़ दिया है।

सूर्या ने विराट को पछाड़ा

सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली को पीछे करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। सूर्या को इस मैच से पहले विराट कोहली को पीछे करने के लिए तीन छक्को की जरूरत थी। सूर्या ने इस मुकाबले में कुछ आठ छक्के जड़े और विराट को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने नाम टी20 इंटरनेशनल में कुल 117 छक्के दर्ज हैं, वहीं ने यह कारनाम 107 टी20 पारियों में किया है। इसके अलावा इस खास लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 140 टी20 पारियों में 182 छक्के जड़े हैं। रोहित और विराट के मुकाबले सूर्या ने बेहद कम पारियों में यह कारनामा किया है।  वहीं पूरी दुनिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह पांचवें स्थान पर हैं। यही कारण है कि सूर्या को टी20 क्रिकेट का नया बॉस कहा जाता है।

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा- 182 छक्के 
  2. सूर्यकुमार यादव- 123 छक्के 
  3. विराट कोहली- 117 छक्के 
  4. केएल राहुल- 99 छक्के 
  5. युवराज सिंह- 74 छक्के

T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  1. रोहित शर्मा - 182 छक्के
  2. मार्टिन गुप्टिल - 173 छक्के
  3. अरोन फिंच - 125 छक्के
  4. क्रिस गेल - 124 छक्के
  5. सूर्यकुमार यादव - 123 छक्के

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, इस बात से दुखी

साउथ अफ्रीका दौरे से वापस घर लौटेंगे इतने खिलाड़ी, इसे तो मौका ही नहीं मिला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल