1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया खास 'शतक', कीरोन पोलार्ड से मिला तोहफा

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने पूरा किया खास 'शतक', कीरोन पोलार्ड से मिला तोहफा

 Published : Apr 05, 2025 08:06 am IST,  Updated : Apr 05, 2025 08:09 am IST

सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए फेमस है और वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अच्छी बल्लेबाजी की।

सूर्यकुमार यादव- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और अर्धशतक लगाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में उतरते ही सूर्या ने एक खास शतक पूरा किया। ये मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में उनका 100वां मुकाबला था और उसमें ही उन्होंने फिफ्टी लगाई। 

मुंबई के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले 8वें खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 100 या उससे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले कुल आठवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले मुंबई के लिए रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लासिथ मलिंगा, अंबाती रायडू और हार्दिक पांड्या 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेल चुके हैं। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 215 आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित के नाम दर्ज हैं। वह इकलौते ऐसे प्लेयर हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 200 प्लस आईपीएल मैच खेले हैं। 

पोलार्ड ने तोहफे में दी टी-शर्ट

मुंबई इंडियंस के 100 आईपीएल मैच खेलने पर बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने उन्हें एक खास टी-शर्ट तोहफे में दी है। जिस पर सूर्या दादा और 100 लिखा हुआ है। इसकी तस्वीर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। 

मुंबई इंडियंस के लिए IPL में लगा चुके दो शतक

सूर्यकुमार यादव ने अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए 100 आईपीएल मैचों में कुल 3157 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक निकले हैं। वह टीम के साथ साल 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। मुंबई से पहले सूर्या कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। 

LSG के खिलाफ लगाया अर्धशतक

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने मौके की नजाकत को समझते हुए 43 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। लेकिन वह आवेश खान की गेंद पर अब्दुल समद को कैच थमा बैठे और उनके आउट होते ही मुंबई इंडियंस की रन गति धीमी पड़ गई। इसके बाद उसे करीबी मुकाबले में 12 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल