1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी बहुत आगे निकले सूर्यकुमार यादव, इस कीर्तिमान को तोड़ना होगा असंभव

वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी बहुत आगे निकले सूर्यकुमार यादव, इस कीर्तिमान को तोड़ना होगा असंभव

 Published : May 30, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 07:01 pm IST

Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस वक्त धाकड़ फार्म में हैं और उन्हें रोक पाना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होने वाला।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

SuryaKumar Yadav Record in IPL: इस साल के आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव ने कोई बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन उनकी छोटी छोटी पारियों ही इतनी विस्फोटक रहीं कि टीम को जीत दिलाने के लिए काफी रहीं। सूर्या ने इसी दौरान आईपीएल में ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जिसे आगे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए करीब करीब असंभव टाइप का हो जाएगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड तो वे पहले ही कायम कर चुके हैं। अब इससे आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्या ने कितने रन की पारी खेली?

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्या ने केवल 20 बॉल पर 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। सूर्या इस पूरे आईपीएल में एक भी बार 25 से कम के स्कोर पर आउट नहीं हुए, इससे कहीं अधिक रन उन्होंने हर बार बनाए हैं। सूर्या ने पिछले ही मैच में साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने टी20 मुकाबले में लगातार 14 बार 25 रन से अधिक का स्कोर बनाया था। इस बार वे 15वीं बार ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। 

एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 25 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

इस बीच अगर एक टी20 टूर्नामेंट में लगातार 25 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो वहां पर सूर्या ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने इसी साल के आईपीएल में 15 बार ऐसा किया है। इससे पहले साल 2018 के आईपीएल में केन विलियमसन ने लगातार 13 बार 25 से अधिक रन बनाए थे, वहीं साल 2023 के आईपीएल में शुभमन गिल ने लगातार 13 बार 25 से अधिक रन बनाने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद ये सिलसिला टूट गया था। लेकिन सूर्या का जारी है। अभी तो उन्हें आईपीएल में कुछ और मैच खेलने का मौका मिलेगा, इसमें देखना होगा कि क्या वे और भी कुछ कीर्तिमान बनाते हैं। 

ऑरेंज कैप की रेस में भी दावेदारी ठोक रहे हैं सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव ने इस साल आईपीएल में अब तक 15 मैच खेलकर 673 रन बना दिए हैं। इसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। सूर्या ने इस साल 67.30 के औसत और 167.83 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम अपनी टीम के लिए किया है। वे इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। उनसे आगे केवल साई सुदर्शन हैं, जो 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। हालांकि इसके बाद भी सूर्या के पास मौका है कि वे ऑरेंज कैप अपने नाम करें। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल