Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे के लिए पंजाब किंग्स का खिलाड़ी बना कप्तान, सरफराज खान के भाई की टीम में एंट्री

इंग्लैंड दौरे के लिए पंजाब किंग्स का खिलाड़ी बना कप्तान, सरफराज खान के भाई की टीम में एंट्री

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Jun 16, 2025 08:21 pm IST, Updated : Jun 17, 2025 07:17 am IST

इंग्लैंड दौरे के लिए मुंबई की एमर्जिंग टीम का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी को टीम का कप्तान बनाया गया है।

mumbai emerging team- India TV Hindi
Image Source : PTI सूर्यांश शेडगे और मुशीर खान

Mumbai’s emerging team on UK tour: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर अपना पहला टेस्ट खेलेगी। इसी के साथ मुंबई की एमर्जिंग टीम भी अपने इंग्लैंड दौरे की तैयारियों में जुट गई है। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 16 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी एमर्जिंग टीम का ऐलान कर दिया है।

इस युवा टीम की कमान पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को सौंपी गई है। उनके साथ वेदांत मुरकर को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कई होनहार युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिनमें बल्लेबाजी ऑलराउंडर मुशीर खान, प्रतिभाशाली बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और युवा स्पिनर हिमांशु सिंह का नाम प्रमुख है।

एक महीने चलेगा दौरा

मुंबई की एमर्जिंग टीम 28 जून से एक महीने के इंग्लैंड दौरे पर रवाना होगी। इस दौरान टीम कुल पांच दो दिवसीय मुकाबले और चार वनडे मैच खेलेगी। यह टीम इंग्लैंड की विभिन्न काउंटी और एमर्जिंग टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेगी। टीम नॉटिंघमशर, काउंटी की समग्र टीम (चैलेंजर्स), वॉर्सेस्टरशर, ग्लूस्टरशर जैसी टीमों के खिलाफ खेलेगी।

खिलाड़ियों के पास शानदार मौका

मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अभय हडप ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी और रणनीतिक कौशल को बेहतर बनाना, मानसिक मजबूती बढ़ाना और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की संस्कृति का अनुभव कराना है। यह दौरा मुंबई के खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

गौरतलब है कि इस दौरे के लिए चुने गए कई खिलाड़ी पहले ही रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टीम के साथ 6 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ भी इंग्लैंड जाएगा। इसमें मुंबई के पूर्व खिलाड़ी किरण पोवार हेड कोच की भूमिका में रहेंगे, जबकि MCA कोषाध्यक्ष अरमान मलिक टीम मैनेजर होंगे।

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली मुंबई की एमर्जिंग टीम: सूर्यांश शेडगे (कप्तान), वेदांत मुरकर (उप-कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आयुष वर्तक, आयुष जिमारे, हिमांशु सिंह, मनन भट्ट, मुशीर खान, निखिल गिरी, प्रग्नेश कनपिल्लेवार, प्रतीककुमार यादव, प्रेम देवकर, प्रिंस बदियानी, जैद पाटणकर, हृषिकेश गोरे, हर्षल जाधव। 

(PTI Inputs)

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement