1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026 के बीच पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने हेड कोच

IPL 2026 के बीच पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने हेड कोच

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 04, 2026 05:51 pm IST,  Updated : May 04, 2026 05:51 pm IST

IPL 2026 के बीच पंजाब किंग्स से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Punjab Kings- India TV Hindi
पंजाब किंग्स और टीम के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स Image Source : AFP/PUNJAB KINGS

बिग बैश लीग (BBL) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सिडनी सिक्सर्स ने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई पूर्व ऑलराउंडर जेम्स होप्स को अपना नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने 4 मई को घोषणा करते हुए बताया कि होप्स को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पहली बार बने हेड कोच

47 साल के जेम्स होप्स के लिए यह पेशेवर स्तर पर पहली बार होगा जब वे हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले वह दुनिया के कई बड़े कोचों के साथ असिस्टेंट के रूप में काम कर चुके हैं। फिलहाल होप्स पंजाब किंग्स के बॉलिंग कोच हैं और साथ ही मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम से भी जुड़े हुए हैं। होप्स का कोचिंग अनुभव काफी समृद्ध रहा है। वे इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स, ब्रिस्बेन हीट, क्वींसलैंड बुल्स, होबार्ट हरिकेंस और तस्मानियन टाइगर्स जैसी टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं।

उन्होंने इस पद पर ग्रेग शिप्पर्ड की जगह ली है, जिन्हें दो साल के कॉन्ट्रैक्ट के बीच में ही हटा दिया गया था, हालांकि उन्होंने टीम को जनवरी में BBL फाइनल तक पहुंचाया था। जेम्स होप्स ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि सिडनी सिक्सर्स जैसे प्रतिष्ठित क्लब से जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस टीम की पहचान निरंतरता, प्रतिस्पर्धा और फैंस से मजबूत जुड़ाव के लिए जानी जाती है। वह इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने और BBL में नई सफलता हासिल करने के लिए उत्साहित हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 80 से ज्यादा ODI

खिलाड़ी के रूप में भी होप्स का करियर शानदार रहा है। उन्होंने क्वींसलैंड बुल्स के लिए लंबा घरेलू करियर खेला और ऑस्ट्रेलिया के लिए 84 ODI और 12 T20I मैचों में हिस्सा लिया। सिडनी सिक्सर्स की जनरल मैनेजर रैचेल हेन्स ने कहा कि जेम्स के पास शानदार क्रिकेटिंग दिमाग और खिलाड़ियों को निखारने का बेहतरीन अनुभव है। उनका अनुभव उन्हें इस टीम के लिए एकदम सही विकल्प बनाता है। वहीं, सिडनी थंडर अब अगले सीजन के लिए बिना कोच वाली एकमात्र टीम रह गई है, क्योंकि उन्होंने पांच साल बाद ट्रेवर बेलिस से अलग होने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

IPL Points Table: अंक तालिका में फिर से हलचल, टॉप 4 के लिए 5 टीमों के बीच रोचक जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल