1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: क्या घर पर फायदे में है कंगारू टीम? इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कह दी बड़ी बात

T20 World Cup 2022: क्या घर पर फायदे में है कंगारू टीम? इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कह दी बड़ी बात

 Edited By: Rishikesh Singh
 Published : Oct 18, 2022 08:58 pm IST,  Updated : Oct 18, 2022 08:58 pm IST

T20 World Cup 2022: इस साल का टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

Australia Cricket Team- India TV Hindi
Australia Cricket Team Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है टी20 विश्व कप
  • पिछले टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन है ऑस्ट्रेलिया
  • घर पर आज तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती कोई भी टीम

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। क्वालीफायर के मुकाबले खले जा रहे हैं। 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मुकाबले खेले जाएंगे। इस साल का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप की गत चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को घर पर खेलने का फायदा होगा। कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड पर अच्छा प्रदर्शन करती है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने इसे लेकर अपनी राय रखी है।  

क्या बोले गिलक्रिस्ट 

एडम गिलक्रिस्ट को भरोसा है कि टी20 कप्तान आरोन फिंच और उनकी टीम 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब की रक्षा शुरू करने पर घरेलू दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। फिंच की टीम ने हाल ही में भारत से टी20 सीरीज और इंग्लैंड से घरेलू सीरीज में हार का सामना किया है। उन्हें अपने पिछले चार टी20 मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें सोमवार को ब्रिस्बेन में अभ्यास मैच में भारत से छह रन की हार भी शामिल है। हालांकि, भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में शानदार 76 रन के साथ फिंच की फॉर्म में वापसी टीम के लिए काफी सकारात्मक है।

आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गिलक्रिस्ट का मानना है कि टीम के पास कड़ी प्रतिस्पर्धा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का साधन है। गिलक्रिस्ट ने मंगलवार को कहा कि, "मुझे लगता है कि उनके (फिंच) पास पर्याप्त अनुभव है और वह काफी शांत हैं। आरोन फिंच टीम का बेहतर मार्गदर्शन कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वह कोच के रूप में अपने बहुत अच्छे दोस्त एंड्रयू मैकडॉनल्ड के साथ साझेदारी में उस टीम का नेतृत्व करते हैं। मुझे लगता है कि उस टीम का नेतृत्व समूह सब कुछ व्यवस्थित और केंद्रित रखने में सक्षम होंगे।"

गिलक्रिस्ट ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि स्थिति इस क्रिकेट टीम या आरोन फिंच को डराने वाली है।" कुछ सीरीज गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम के पास जून में कई टीमों के साथ खेलने का अनुभव है, जिसमें श्रीलंका में, न्यूजीलैंड के खिलाफ, भारत में और जोस बटलर की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज शामिल है।

घर पर आस्ट्रेलिया के आंकडे

फिंच ने कहा था कि व्यस्त कार्यक्रम ने खिलाड़ियों को थका दिया है, गिलक्रिस्ट को लगता है कि टी20 विश्व कप में टीम की प्रेरणा बहुत अधिक होगी। लेकिन घर पर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के आकंड़े कुछ खास नहीं रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत ने टी20 में साल 2016 में क्लीन स्वीप और 2020 में 2-1 से सीरीज हराया था। वहीं इंग्लैंड में इसी साल उन्हें 2-0 से हराया। गिलक्रिस्ट भले ही ऑस्ट्रेलिया के तारीफों के पुल बांधे लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहते नजर आ रहे हैं।  

(Inputs by IANS)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल