1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, अचानक पाकिस्तानी टीम में शामिल हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, अचानक पाकिस्तानी टीम में शामिल हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज

 Published : Oct 14, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 06:57 pm IST

T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले पाकिस्तान ने अपनी टीम में हेरफेर करके रोहित एंड कंपनी की मुसीबत को बढ़ाने की कोशिश की है।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
Fakhar Zaman Image Source : GETTY

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने मेन स्क्वॉड में बदलाव किया है। उसने बॉलिंग डिपार्टमेंट से एक युवा खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने उसकी जगह अपने बैटिंग डिपार्टमेंट की ताकत को बढ़ाते हुए एक अनुभवी बल्लेबाज को 15 सदस्यों वाले मेन स्क्वॉड में शामिल किया है।

कादिर की जगह जमां बने मेन स्क्वॉड का हिस्सा

Fakhar Zaman
Image Source : GETTYFakhar Zaman

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में एक जरूरी बदलाव किया। उसने मेन स्क्वॉड में शामिल लेग स्पिनर उस्मान कादिर को मेन स्क्वॉड से बाहर कर दिया। पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने कादिर की जगह पर टॉप ऑर्डर बल्लेबाद फखर जमां को 15 सदस्यीय दल का हिस्सा बनाया।

फखर जमां इंजरी के कारण थे मेन स्क्वॉड से बाहर

बाएं हाथ के अनुभवी पाकिस्तानी बल्लेबाज जमां को पिछले महीने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए घुटने में चोट लगी थी। शुरुआत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस ग्लोबल इवेंट के लिए रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। लेकिन उनके इंजरी से बाहर निकलकर फिट होते ही पाकिस्तानी सेल्क्टर्स ने फखर जमां को अंतिम 15 खिलाड़ियों की लाइन अप में शामिल करने में देर नहीं लगाई।

भारत के खिलाफ महामुकाबले से पहले बैटिंग को मजबूत बनाने की कवायद   

Fakhar Zaman and Babar Azam
Image Source : GETTYFakhar Zaman and Babar Azam

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला आर्च राइवल्स भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलना है। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी सेलेक्टर्स ने टीम के बैटिंग डिपार्टमेंट को मजबूत बनाने के लिए जमां को फिट होते ही मेन स्क्वॉड का हिस्सा बना दिया।

एशिया कप में जमां का खराब प्रदर्शन

फखर जमां ने एशिया कप 2022 में 6 मैच में सिर्फ 96 रन जोड़े जिसमें 32 साल के इस बल्लेबाज का हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एकमात्र अर्धशतक शामिल था। वह पाकिस्तान के लिए अब तक 71 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह अपनी टीम में जरूरत के मुताबित टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल