1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स का हुआ ऐलान, ये दिग्गज संभालेंगे जिम्मेदारी

T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स का हुआ ऐलान, ये दिग्गज संभालेंगे जिम्मेदारी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 11, 2022 05:44 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 05:44 pm IST

T20 World Cup 2022 के फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर्स का ऐलान हो चुका है।

T20 World Cup- India TV Hindi
T20 World Cup फाइनल के लिए अंपायर्स Image Source : GETTY

T20 World Cup 2022 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 करीब एक महीने के रोमांच के बाद अपने आखिरी मुकाबले पर आ खड़ा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के एतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ये दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने हाने वाली हैं। जहां पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी मात दी, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अब सभी नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं। इसी बीच फाइनल मुकाबले में अंपायर्स कौन होंगे इस बात का भी फैसला किया जा चुका है।

फाइनल मैच के लिए अंपायर्स तय 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि मरायस इरस्मस और कुमार धर्मसेना रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल में मैदानी अम्पायर होंगे। इरस्मस पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में हुए पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर थे जबकि धर्मसेना भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में हुए दूसरे सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर थे। फाइनल के लिए क्रिस गफ्फानी टीवी अम्पायर होने जबकि पॉल रीफेल चौथे अंपायर होंगे। मैच रेफरी की जिम्मेदारी रंजन मदुगले के कंधों पर रहेगी।

टीम इंडिया की शर्मनाक हार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी मात झेलनी पड़ी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम मे इंग्लैंड को 169 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उन्होंने आसानी से 16 ओवर्स में चेज कर लिया। इंग्लैंड की ओर से उनके ओपनर एलेक्स हेल्स और जोस बटलर ने अपने दम पर अपनी टीम को मैच जिता दिया है। जहां हेल्स ने 86 रनों की पारी खेली, वहीं बटलर के बल्ले से 80 रन निकले। इसी के साथ भारत का एक और वर्ल्ड कप जीतने का सपना चूर हो गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल