1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: अख्तर-शमी की लड़ाई में अब अफरीदी भी कूदे, भारतीय गेंदबाज पर जमकर निकाला गुस्सा

T20 World Cup 2022: अख्तर-शमी की लड़ाई में अब अफरीदी भी कूदे, भारतीय गेंदबाज पर जमकर निकाला गुस्सा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 14, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Nov 14, 2022 04:20 pm IST

T20 World Cup 2022 के फाइनल के बाद सोसल मीडिया पर माहौल गर्माया हुआ है।

Mohammed Shami - India TV Hindi
शाहिद अफरीदी ने की मोहम्मद शमी की आलोचना Image Source : GETTY

T20 World Cup 2022 Final, PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का अंत हो चुका है। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार चैंपियन बन चुकी है। पाकिस्तान की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नया बवाल शुरू हो गया। भारतीय फैंस जमकर अपने पड़ोसी देश की टीम का मजाक उड़ाने लगे। वहीं इस क्रम में कुछ पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स भी शामिल हो गए। टीम इंडिया के स्टार फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को ट्रोल किया। हालांकि उस ट्वीट के बाद मामला और ज्यादा बढ़ गया है।

अख्तर को शमी ने किया था ट्रोल

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी पाकिस्तान की हार के बाद एक ऐसी बात लिखकर ट्वीट कर दी, जो पाकिस्तान की आवाम को पसंद नहीं आई। दरअसल हुआ यूं कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने का एक इमोजी पोस्ट किया। इस ट्वीट के जरिए वो अपनी निराशा दिखा रहे थे। जिसके बाद शमी ने उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'सॉरी भाई। इसे कर्म कहते हैं।' ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद अख्तर ने जमकर भारतीय गेंदबाजों की आलोचना की थी। 

अफरीदी ने भी दिया जवाब

शमी के ट्वीट के बाद बवाल और बढ़ गया है। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी शमी को उस ट्वीट के लिए जवाब दिया है। अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, ''हम क्रिकेटर्स हैं, हम एंबेसेडर्स हैं और रोल मॉडल भी। हमारी कोशिश होनी चाहिए की ये सब खत्म हो। जिन चीजों से लोगों में नफरत फैले वो नहीं होनी चाहिए। अगर हम ही ऐसा करेंगे तो आम आदमी से क्या उम्मीद रखें। स्पोर्ट्स से हमारे रिलेशनशिप बेहतर रहेंगे। अगर आप रिटायर्ड प्लेयर हो, तब भी ऐसा नहीं करना चाहिए लेकिन आप वर्तमान में खेल रहे हैं, इन सब चीजों से बचना चाहिए।''

इंग्लैंड ने दूसरी बार जीता खिताब

इंग्लैंड ने 2010 के बाद 12 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 2019 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे वर्ल्ड कप जीता था वहीं तीन साल बाद एक बार फिर इस टीम ने आईसीसी का खिताब अपने नाम कर लिया। 2010 में पॉल कॉलिंगवुड की कप्तानी में टूर्नामेंट जीतने के बाद इंग्लैंड अब जोस बटलर की कप्तानी में चैंपियन बनी है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल