1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, ऐन मौके पर उसका चैंपियन खिलाड़ी बना फिसड्डी

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल, ऐन मौके पर उसका चैंपियन खिलाड़ी बना फिसड्डी

 Published : Oct 07, 2022 05:49 pm IST,  Updated : Oct 07, 2022 05:54 pm IST

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 2-0 से जीत मिली पर उसका ट्रंप कार्ड लगातार दूसरी पारी में फेल हो गया। ये हालात कंगारुओं की परेशानी को बढ़ाने वाली साबित हो सकते है।

Australia vs West Indies T20I Series- India TV Hindi
Australia vs West Indies T20I Series Image Source : GETTY

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 31 रनों से हराया
  • टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बजी खतरे की घंटी
  • ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की चिंता

T20 World Cup 2022 Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज को अपने नाम कर लिया। उसने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया और दूसरे मैच को 31 रन से अपने नाम कर लिया। हालांकि क्वींसलैंड के करारा ओवल में हुए पहले मुकाबले में मेजबानों ने मुश्किल हालात में जीत दर्ज की। लेकिन दूसरे मुकाबले में कंगारुओं ने विंडीज को एक बड़े अंतर से पराजित किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में अपनी बढ़ी हुई ताकत के साथ हमला किया पर उसके एक खिलाड़ी की कमजोरी जस की तस बनी रही। टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म ने कंगारुओं की चिंता को काफी बढ़ा दिया है।

मैक्सवेल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की चिंता

Glen Maxwell bowled vs Sri Lanka
Image Source : GETTYGlen Maxwell bowled vs Sri Lanka

ग्लेन मैक्सवेल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना तुरूप का पत्ता मानती रही है। ऐसे में कंगारू टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें रही होगी पर उन्होंने इन तमाम उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले मैच में ग्लेन मैक्सवेल अपना खाता तक नहीं खोल सके। उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों का सामना किया और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाए बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद हुए दूसरे मैच में मैक्सवेल ने महज 4 गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को खेलना है। इस मैच से 15 दिन पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज में जिस तरह से मैक्सवेल फेल हुए उसने कंगारू कैंप में खतरे की घंटी बजा दी होगी।

जारी है मैक्सवेल की नाकामी का सिलसिला

ग्लेन मैक्सवेल इस साल के जून महीने से लगातार टी20 फॉर्मेट में संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने छह मैच खेले और इसकी छह पारियों में कुल जमा 24 रन बना सके। 11 जून 2022 को पल्लेकेले में खेली 16 रन की पारी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चार महीने के इस सफर में कंगारू ऑलराउंडर 2 बार शून्य पर आउट हुए। वह भारत के खिलाफ 23 सितंबर को नागपुर में हुए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में अपना खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद वह 5 अक्टूबर को 2 हफ्ते के भीतर दूसरी बार खाता खोलने से चूक गए थे। 

ग्लेन मैक्सवेल टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उनकी अच्छी फॉर्म मेजबानों को टाइटल डिफेंड करने में मदद कर सकती है। लेकिन दिक्कत की बात ये है कि गुजरते वक्त के साथ मैक्सवेल की लय और बिगड़ती नजर आ रही है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल