1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान को लगा बहुत बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मौका

T20 World Cup 2022 : पाकिस्तान को लगा बहुत बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मौका

 Published : Oct 19, 2022 02:10 pm IST,  Updated : Oct 19, 2022 02:10 pm IST

T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को बहुत बड़ा आघात लगा है।

T20 World Cup 2022 IND vs PAK - India TV Hindi
T20 World Cup 2022 IND vs PAK Image Source : INDIA TV

Highlights

  • टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने इंग्लैंड से खेला है वार्मअप मैच
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा मुकाबला
  • पाकिस्तान का दूसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से बीच में रुका

T20 World Cup 2022 IND vs PAK :  टी20 विश्व कप 2022 के लिए पहले ही सुपर 12 में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी टीमों के बीच इस वक्त वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था और उसे जीता भी था। विश्व कप 2022 में सुपर 12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे और उसके बाद 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इसके लिए तैयारी जारी है। इस बीच पाकिस्तानी टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है, जिसके बारे में किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। अब पाकिस्तानी टीम को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 

Babar Azam
Image Source : APBabar Azam

टीम इंडिया ने अपना वार्मअप मैच ऑस्ट्रेलिया से जीता और पाकिस्तान इंग्लैंड से हारा 

दरअसल भारतीय टीम ने अपना पहला प्रैक्टिस मैच 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्मअप मैच खेला और छह रन से इसे अपने नाम कर लिया था। इस दिन शाम को उसी स्टेडियम पर पाकिस्तानी टीम को भी वार्मअप का मौका मिला और उसका मुकाबला इंग्लैंड से था। पाकिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को इस मैच में रेस्ट दिया गया था। वहीं शाहीन शाह अफरीदी ने लंबे समय बाद अपनी टीम के लिए वापसी की और खेलते हुए दिखे। इस मैच के लिए कप्तान बनाए गए शादाब खान ने शाहीन से केवल दो ही ओवर डलवाए। इसके बाद पाकिस्तानी को दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन गाबा में खेलने का मौका मिला। लेकिन ये मैच पूरा नहीं हो पाया और बारिश के कारण रद कर दिया गया। खास बात ये रही अफगानिस्तान की टीम ने पूरी बैटिंग की, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई बारिश आ गई। कुछ देर इंतजार के बाद मैच को रद घोषित कर दिया गया। 

Mohammad Rizwan
Image Source : APMohammad Rizwan

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को नहीं मिला प्रैक्टिस का मौका 
पाकिस्तान के लिए मुश्किल अब ये है कि पहले मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान खेले ही नहीं थे और दूसरे मैच में वे बल्लेबाजी नहीं कर पाए। जब मैच रद हुआ, तब तक बाबर आजम ने छह गेंदों में छह रन बनाए थे और मोहम्मद रिजवान आठ गेंद बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाए थे। इससे उन्हें प्रैक्टिस के लिए मौका ही नहीं मिल पाया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ही मैच विनर खिलाड़ी हैं और किसी को भी वार्मअप होने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो भारत ने अपने पहले ही मैच में लगभग सभी बड़े खिलाड़ियों को मौका दिया था। सभी की बल्लेबाजी आई और गेंदबाजी में भी छह गेंदबाजों ने हाथ आजमाए। अब न तो भारत के पास कोई वार्मअप मैच है और न ही पाकिस्तान के पास मौका। इससे पहले टीम इंडिया ने दो और अभ्यास मैच खेले थे। यानी जब 23 अक्टूबर को मेलबर्न में टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम उतरेंगी तो टीम इंडिया अपनी पूरी तैयारी कर चुकी होगी, वहीं पाकिस्तानी टीम आधी अधूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। इसका टीम इंडिया फायदा उठा सकती है। 

Rohit Sharma and Mohammad Shami
Image Source : APRohit Sharma and Mohammad Shami

एशिया कप 2022 के बाद भारत और पाकिस्तान का आमना सामना
एशिया कप 2022 का आयोजन यूएई में किया गया था, तब भारत और पाकिस्तान के बीच दो मैच खेले गए थे। पहला मैच भारतीय टीम ने पांच विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच को पाकिस्तान ने जीता था। यूएई में दुबई का मैदान पाकिस्तान के लिए अपने घरेलू मैदान जैसा है। क्योंकि पाकिस्तान ने लंबे समय तक उसे अपना होम ग्राउंड बनाकर क्रिकेट खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मैदानों के साथ ऐसा नहीं है। पाकिस्तान को तैयारी का पूरा मौका नहीं मिला है, इसका खामियाजा पाकिस्तान को भारतीय टीम से मिली हार से चुकना पड़ सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल