IND vs BAN T20 World Cup 2022 Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 का एक अहम मुकाबला एडिलेड में खेला गया। इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत में विराट कोहली हीरो रहे। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। बारिश कि वजह से इस मैच को 16 ओवर कर दिया गया था। बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन की दरकार थी। लेकिन बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में 145 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच जीत लिया।