1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को खुद नहीं हो रहा विश्वास, कैसे सेमीफाइनल में पहुंच गई बाबर एंड कंपनी

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को खुद नहीं हो रहा विश्वास, कैसे सेमीफाइनल में पहुंच गई बाबर एंड कंपनी

 Edited By: Rishikesh Singh
 Published : Nov 07, 2022 04:20 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 04:20 pm IST

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को पहले सेमीफाइनल में 09 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY IMAGES

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 अपने अंतिम दौर में है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है। पाकिस्तान ने बड़ी मुश्कील से सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। यह बात तो सच है कि किसी ने सोचा तक नहीं था कि पाकिस्तान इस साल सेमीफाइनल तक पहुंच सकेगी। भारत और जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी। लेकिन वो कहते है ना किस्मत बलवान तो गधा पहलवान। पाकिस्तान को उसके किस्मत ने साथ दिया और साउथ अफ्रीका की टीम नीदरलैंड से मिली हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। सेमीफाइनल में पहुंचते ही टीम के मेंटर मैथ्यू हेडन ने बड़ा बयान दिया है।

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना चमत्कार जैसा है। पाकिस्तान की टीम भारत और फिर जिम्बाब्वे से हार के कारण एक समय बाहर होने के कगार पर थी लेकिन नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बनाया जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया। इससे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गई जहां बुधवार को सिडनी में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। 

क्या बोले मैथ्यू हेडन

हेडन ने रविवार के मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण में कहा,‘‘ यह चमत्कार है जो हमने देखा लेकिन हमें प्रक्रिया पर विश्वास था। हमें एक दूसरे पर भरोसा था और फिर चमत्कार हो गया।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारी राह आसान नहीं रही। अगर नीदरलैंड वह मैच नहीं जीतता तो हम यहां नहीं होते। लेकिन अब हम यहां हैं और अधिक मजबूत हैं क्योंकि कोई भी हमें यहां नहीं देखना चाहता था और इससे हमें अब फायदा मिलेगा।’’ ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व सलामी बल्लेबाज पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच था और इस बार वह टीम के लिए मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल