1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022 Pakistan Squad : पाकिस्तानी टीम का ऐलान, इस बड़े खिलाड़ी की टीम से छुट्टी

T20 World Cup 2022 Pakistan Squad : पाकिस्तानी टीम का ऐलान, इस बड़े खिलाड़ी की टीम से छुट्टी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 15, 2022 05:45 pm IST,  Updated : Sep 15, 2022 06:23 pm IST

T20 World Cup 2022 Pakistan Squad : टी20 विश्व कप 2022 के लिए पीसीबी की ओर से पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

T20 World Cup 2022 Pakistan Team - India TV Hindi
T20 World Cup 2022 Pakistan Team Image Source : INDIA TV

Highlights

  • टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम का किया गया ऐलान
  • इस बार भी बाबर आजम के ही हाथ में रहेगी पाकिस्तानी टीम की कमान
  • शाहीन शाह अफरीदी की वापसी, शाह मसूद भी आए, फखर जमां रिजर्व

T20 World Cup 2022 Pakistan Squad : टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर से बाबर आजम के हाथ में सौंपी गई है। हालांकि एशिया कप 2022 की टीम में कुछ एक बदलाव किए गए हैं। एशिया कप 2022 की टीम में रहे नंबर तीन के बल्लेबाज फखर जमा को अब मुख्य टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, उन्हें रिजर्व खिलाड़ी में रखा गया है। लेकिन पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर ये है कि उनके तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक बार फिर से टीम में वापसी कर रहे हैं। 

Pakistan Team
Image Source : GETTY IMAGESPakistan Team

टी20 विश्व कप 2022 के लिए ऐसी है पाकिस्तानी टीम 

पाकिस्तानी टीम की बात की जाए बाबर आजम के अलावा शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हैरिस राउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसैनन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उस्मान कादिर को जगह दी गई है। शाह मसूद की टीम पाकिस्तान में एंट्री हुई है, वे एशिया कप की टीम में नहीं थे। वही हैदर अली की भी टीम में वापसी हो गई है। रिजर्व खिलाड़ियों में फखर जमां, मोहम्मद हैरिस, शाहनबाज दहानी को भी शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तानी टीम जाएगी न्यूजीलैंड
शाहनबाज दहानी और फखर जमां को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है। मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन शाह अफरीदी को एशिया कप 2022 की टीम से चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे, इस बार दोनों की वापसी हुई है। पाकिस्तानी टीम पहले इंग्लैंड से खेलेगी और उसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ तीन देशों की सीरीज खेली जाएगी, वहां जाएगी। इस सीरीज के खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया जाएंगी, वहां अक्टूबर से लेकर नवंबर तक टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है। 

चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम ने कहा कि  शान मसूद के साथ मैं आमिर जमाल और अबरार अहमद को उनकी पहली कॉलअप के लिए बधाई देना चाहता हूं। आमिर जमाल और अबरार अहमद दोनों को चुना गया है क्योंकि हमारा मानना है कि उनके पास बेहतर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए कौशल, प्रतिभा और क्षमता है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि अगर उन्हें अवसर मिले तो वे जोरदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि फखर जमा को इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी आराम दिया गया है, ताकि वह घुटने की चोट से उबर सकें। जब वह फाइनल में फील्डिंग कर रहे थे, तब चोटिल हो गए थे। 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तानी टीम 
बाबर आजम,  शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व:  फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी 

 

टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान का शेड्यूल 

वार्मअप मैच
17 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: शाम 6 बजे 
19 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: दोपहर 1 बजे 

मुख्य मैच
23 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड: दोपहर 1 बजे 
27 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम विजेता ग्रुप बी: पर्थ स्टेडियम: शाम 4 बजे 
30 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम उपविजेता ग्रुप ए: पर्थ स्टेडियम:  दोपहर 12 बजे 
3 नवंबर: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड: दोपहर 1 बजे 

6 नवंबर . पाकिस्तान बनाम बांग्लादेशए एडिलेड ओवलए रात 9 बजे ;पीएसटीद्ध

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल