1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: 'फाइनल हम खेल लेते हैं, आप फैंटेसी इलेवन पर टीम बनाओ', हार पर ठंडा नहीं हो रहा लोगों का गुस्सा

T20 World Cup 2022: 'फाइनल हम खेल लेते हैं, आप फैंटेसी इलेवन पर टीम बनाओ', हार पर ठंडा नहीं हो रहा लोगों का गुस्सा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Nov 11, 2022 07:00 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 07:14 pm IST

T20 World Cup 2022: दुनियाभर में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसी बीच कई तरह के मीम्स भी जमकर वायरल हुए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा, केएल राहुल Image Source : GETTY

IND vs ENG, T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया की आलोचना पूरी दुनिया में हो रही है। वहीं दुनियाभर में  भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसी बीच कई तरह के मीम्स भी जमकर वायरल हुए। 

टीम इंडिया को जमकर किया गया ट्रोल                                                                                                                                                                                        

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद प्रशंसकों के ज्ञान की बाढ़ सी आ गई, जिसमें टीम के प्रदर्शन की आलोचना के लिए कुछ मजाकिया तो कुछ काफी खराब और कुछ काफी बकवास टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं। रोहित शर्मा की टीम के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हारने के बाद लाखों फैंस निराश हो गए, लेकिन ऐसा केवल थोड़े समय के लिए हुआ क्योंकि कुछ ही घंटों के बाद सोशल मीडिया पर चुटकुलों की भरमार देखने को मिली और ‘मीम्स’ आने का सिलसिला शुरू हुआ।

लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

एक मीम में लिखा हुआ था, ‘‘इतना एकतरफा मैच देख कर कॉलेज का प्यार याद आ गया। ’’ इनमें से एक मीम में लोकप्रिय गेमिंग साइट की तर्ज पर इंग्लैंड भारत से कहता है, ‘‘फाइनल हम खेल लेते हैं, आप ड्रीम इलेवन पर टीम बनाओ।’’ भारतीय क्रिकेट फैंस राष्ट्रीय टीम के इतने बड़े अंतर से हारने के बाद विरले ही खिलाड़ियों को इतनी आसानी से माफ करते हैं और इतने मजाकिया अंदाज में टिप्पणियां करते हैं। शायद इस बार हारना थोड़ा अलग था क्योंकि अंतिम गेंद में हारने का कोई दर्द नहीं था जिस तरह से पाकिस्तान को लीग चरण में भारत के हाथों हार मिली थी।

पावरप्ले में ही छिन गया था मैच

मैच एक तरह से ‘पावरप्ले’ में ही गंवा दिया था जिसमें इंग्लैंड ने 6 ओवर में 63 रन बना लिए थे और 16वें ओवर तक जीत दर्ज कर ली। आसानी से मिली हार ने पूरे मैच को भुला देने वाला बना दिया और यहां तक इसका मजाक उड़ाया जाने लगा जो वाट्सएप पर देखने को मिले। यहां तक कि विराट कोहली को भी नहीं बख्शा गया जिन्होंने अर्धशतक बनाकर हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर भारत को 168 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एक फोटो वाली ‘मीम’ में विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा उनके पास नीचे बैठी हैं (फिल्म सुई धागा में जैसे वह बैठी हैं) जो क्रिकेट ‘गियर’ पहने पेट के बल लेटे हैं। इसमें वह पूछती हैं कि कितने आदमी थे? (शोले फिल्म का डायलॉग) तो कोहली जवाब देत हैं, सिर्फ दो।

इंग्लैंड के दो ही खिलाड़ियों ने भारत को हरा दिया था। टीम के कप्तान जोस बटलर (नाबाद 80 रन) और एलेक्स हेल्स (नाबाद 56 रन) ने मिलकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई थी। मेलन हस्क नाम के एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इंग्लैंड 1947 से ही भारत और पाकिस्तान को अलग रखे है। ’’

इसके अलावा 1947 में हुए विभाजन को याद किया गया जिसमें ब्रिटिश राज ने भारत और पाकिस्तान को अलग किया था। पाकिस्तान को 14 अगस्त को जबकि भारत को 15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली थी। इसी पर पाकिस्तान के एक कमेंटेटर ने लिखा, ‘‘हम आजाद भी एक दिन पहले हुए और फाइनल में भी एक दिन पहले पहुंच गए। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल