1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, जानिए पूरी टीम

T20 World Cup 2022: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी, जानिए पूरी टीम

 Published : Sep 12, 2022 05:32 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 05:54 pm IST

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Team  India For T20i World Cup 2022- India TV Hindi
Team India For T20i World Cup 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • टी20 विश्व कप में पहली बार कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा
  • टीम में ऋषभ पंत के साथ दिनेश कार्तिक को भी मौका
  • जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल टीम में, रवींद्र जडेजा नहीं

T20 World Cup 2022 Team India Announcement : टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के ही हाथ में रहेगी। लेकिन जैसी कि उम्मीद की जा रही थी, बीसीसीआई के सेलेक्टर्स ने कुछ चौंकाने वाले नामों को भी टीम में प्रमुखता से जगह दी है।  हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि संजू सैमसन और मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब करीब वही खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं, जिनके नामों का अंदाजा पहले से लगाया जा रहा था। 

टी20 विश्व कप के लिए भी करीब करीब एशिया कप वाली टीम

टी20 विश्व कप के लिए करीब करीब वही टीम चुनी गई है, जो एशिया कप में खेल रही थी। आवेश खान और रवि बिश्नोई को बाहर किया गया है। रवि बिश्नोई मुख्य टीम में नहीं हैं, लेकिन उन्हें स्टैंडवाई खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हो गई है। रवींद्र जडेजा चोटिल होेने के कारण टीम से बाहर हैं, उनके बदल अक्षर पटेल को टीम में रखा गया है। 

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान से

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। भारतीय टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी थी और उसके बाद हांगकांग को भी हरा दिया था, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया को पाकिस्तान से और उसके बाद श्रीलंका से लगातार दो मैचों में हार मिली और उसके बाद भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराया, लेकिन उसके जीत के कुछ मायने नहीं थे। एशिया कप 2022 की खास बात ये रही कि इससे ये पता चल गया कि टीम इंडिया की मजबूती और कमजोरी क्या है। इसके बाद माना जा रहा था कि सेलेक्टर्स कुछ बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं। ऐसा ही टीम में देखने के लिए मिला है। भारतीय टीम का टी20 विश्व कप 2022 में भी पहला ही मैच पाकिस्तान से होना है। एशिया कप के फाइनल तक पहुंची पाकिस्तानी टीम को फिर से चुनौती देना आसान नहीं होगा। 

टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम इंडिया :  रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी:  मो शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

T20 World Cup 2022 IND vs PAK : टीम इंडिया इस दिन लेगी पाकिस्तान से हार का बदला, नोट कीजिए तारीख

Asia Cup 2022 : इस खिलाड़ी ने ली पाकिस्तान की हार की जिम्मेदारी, शादाब खान ने छोड़ा था कैच

Asia Cup 2022: पाकिस्तान की हार के बाद शोएब मलिक ने खोली पोल, जानिए क्या कहा

Asia Cup 2022 : फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार, PCB चीफ रमीज राजा क्या बोले

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल