1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024 Points Table: इन 3 टीमों ने खोला अपना खाता, लेकिन ये टीम निकली सबसे आगे

T20 World Cup 2024 Points Table: इन 3 टीमों ने खोला अपना खाता, लेकिन ये टीम निकली सबसे आगे

 Published : Jun 03, 2024 11:27 am IST,  Updated : Jun 03, 2024 11:27 am IST

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक कुल ​3 टीमें मैच जीतकर अपना खाता खोल चुकी हैं। इस बीच यूएसए का नेट रन रेट काफी बेहतर चल रहा है।

west indies cricket team- India TV Hindi
T20 World Cup 2024 Points Table: इन 3 टीमों ने खोला अपना खाता Image Source : PTI

T20 World Cup 2024 Points Table:  टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। कई टीमों ने तो अपने अपने मुकाबले खेलकर उसे जीत भी लिया है। हालांकि अभी तो शुरुआत हुई है और अभी काफी कुछ होना है। इस बीच अगर इस वक्त की अंक तालिका की बात की जाए तो केवल 3 ही टीमें ऐसी हैं, जो प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने में कामयाब रही हैं। आने वाले वक्त में बाकी टीमें भी अपनी मैच जीतते हुए नजर आने वाली हैं। 

यूएसए ने भी कनाडा को हराकर जीता अपना मैच  

मेजबान यूएसए यानी अमेरिका ने कनाडा को पहले ही मैच में हराकर अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की है। उधर नामीबिया ने ओमान को हरा दिया है। इस मैच में रोमांच का हाल ये था कि मुकाबला सुपर ओवर तक गया। बाद में ओमान की टीम पीछे रह गई। उधर वेस्टइंडीज न नई नवेली टीम पीएनजी को हराकर अपने सफर की शुरुआत कर दी है। यानी तीन टीमों ने अपने मैच जीत लिए हैं और तीन को ही हार का सामना करना पड़ा है। 

नेट रन रेट में यूएसए की टीम पहले नंबर पर 

इस बीच अमेरिका, नामिबिया और वेस्टइंडीज के पास दो दो अंक हो गए हैं, लेकिन खास बात ये है कि इन सभी में नेट रन रेट के आधार पर अगर देखा जाए तो यूएसए की टीम सबसे आगे चल रही है। यूएसए का नेट रन रेट इस वक्त 1.451 का है। वहीं कनाडा का इतना ही माइनस में। नामिबिया ने भले ही ओमान को हरा दिया हो, लेकिन इन दोनों ही टीमों का नेट रन रेट शून्य का है। क्योंकि पहले मैच टाई हो गया था। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट 0.411 का है। विडींज का नेट रन रेट ज्यादा बेहतर नहीं हो पाया, क्यों​कि उसने पीएनजी से मैच जीता जरूर लेकिन मार्जिन ज्यादा बड़ा नहीं था। आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच होना है। जो भी टीम जीतेगी, उसका भी खाता खुल जाएगा। 

हर ग्रुप से दो टीमें जाएंगी आगे 

इस बीच अभी भले ही नेट रन रेट की उपयोगिता समझ में ना आ रही हो, लेकिन जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, एनआरआर की महत्ता बढ़ती चली जाएगी। क्योंकि इस साल वर्ल्ड कप खेल रही सभी 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। लीग स्टेज के समापन के बाद जो भी दो टीमें अपने ग्रुप में टॉप करेंगी, वो सुपर 8 में चली जाएंगी और बाकी टीमों का खेल खत्म हो जाएगा।  

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2024: इस खिलाड़ी ने सुपर ओवर में नामीबिया को जिताया मैच, ओमान को मिली हार

इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 3 छक्के लगाते ही रोहित बनाएंगे महारिकॉर्ड, आयरलैंड के खिलाफ मैच में संभव

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल