T20 World Cup 2026 Schedule Announcement: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC आखिरकार 25 नवंबर को T20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल का ऐलान कर दिया। यह मेगा इवेंट भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे, जिसका आयोजन अगले साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। कुल 20 टीमें इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगी। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे।T20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में किया गया।