Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 WC 2026 Schedule: भारत बनाम जिम्बाब्वे के अलावा एक और मुकाबला, नोट कीजिए दोनों मैचों के शुरू होने का वक्त

T20 WC 2026 Schedule: भारत बनाम जिम्बाब्वे के अलावा एक और मुकाबला, नोट कीजिए दोनों मैचों के शुरू होने का वक्त

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Feb 25, 2026 11:45 pm IST, Updated : Feb 25, 2026 11:45 pm IST

टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार यानी 26 फरवरी को दो मैच खेले जाएंगे। भारत की नजर दोनों मैचों पर होगी, क्योंकि इसी से सेमीफाइनल की लाइनअप काफी हद तक साफ हो जाएगी।

टी20 विश्व कप 2026 शेड्यूल- India TV Hindi
Image Source : AP T20 WC 2026 Schedule

टी20 विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार का दिन काफी ज्यादा अहम है। इस साल सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी, इसकी तस्वीर काफी हद तक तय हो जाएगी। भारतीय टीम जहां इस दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी, वहीं एक और मैच इससे पहले होगा। इस मैच पर भी टीम इंडिया की नजर रहेगी। दोनों मैच कितने बजे से शुरू होंगे, ये अभी से जान लीजिए, ता​कि आपसे कोई भी मुकाबला छूट ना जाए। 

दोपहर तीन बजे से शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार यानी 26 फरवरी को दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। मैच तो वैसे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है, लेकिन भारतीय टीम और फैंस की नजर इस पर होगी। इस मैच का परिणाम काफी हद तक तय करेगा कि टीम इंडिया अंतिम चार में जाएगी या​ फिर यहीं पर उसका सफर समाप्त हो जाएगा। 

शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच

इसके बाद दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई में होगा और इसका वक्त शाम सात बजे का होगा। इस मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा। टीम इंडिया सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार चुकी है, इसलिए उसके लिए सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई है। लेकिन अभी भारत के दो मैच बाकी हैं और इन्हें जीतकर वो सेमीफाइनल तक जा सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि टीम इंडिया अपने बचे हुए दोनों मैच जीते। पहले भारत को जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करनी होगी, इसके बाद 1 मार्च को जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच होगा, तब उसे वहां भी जीत दर्ज करनी होगी। यहां केवल जीत से काम नहीं बनेगा, बल्कि बड़ी जीत करनी होगी। 

सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक हो जाएगी तय

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम इंडिया चाहेगी कि साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुका​बले में सा​उथ अफ्रीका टीम जीत दर्ज करे, ताकि दो मैचों में वेस्टइंडीज के दो ही अंक रहें और भारत के लिए सेमीफाइनल का सफर आसान हो जाए। इसलिए भारत के लिए ये मैच अहम होगा। देखना होगा कि दोनों मैचों में कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी और इसके बाद सेमीफाइनल की लाइनअप कैसी नजर आती है। 

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026: पाकिस्तान की फूलने लगी सांसें, न्यूजीलैंड ने 4 ओवर में सेमीफाइनल का पेच फंसाया

भारत बनाम जिम्बाब्वे से पहले ये मैच टीम इंडिया के लिए अहम, इसी से तय होगी सेमीफाइनल की एंट्री

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement