T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में खास होने जा रहा है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट का आयोजन 2 ऐसे नामों के बिना होगा, जिन्होंने इस इवेंट को सालों तक अपनी मौजूदगी से खास बनाया। यह पहली बार होगा जब T20 वर्ल्ड कप 2 एशियाई दिग्गजों के बीच खेला जाएगा। इनमें एक खिलाड़ी का ताल्लुक भारत से जबकि दूसरे खिलाड़ी का ताल्लुक बांग्लादेश से है।
दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इस बार रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन दोनों के बिना होगा। ऐसा पहली बार होगा जब दोनों खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित और शाकिब दोनों के नाम 9-9 T20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। इन दोनों से ज्यादा T20 वर्ल्ड कप किसी और खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं।
नहीं दिखेंगे रोहित और शाकिब
साल 2007 में शुरू हुए T20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन बार दोनों मैदान पर नजर आए। भारत के रोहित शर्मा और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट के ऐसे स्थायी चेहरे रहे हैं, जिनकी मौजूदगी ने हर पीढ़ी के क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया।
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डालें तो 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021, 2022 और 2024 सभी संस्करणों में दोनों खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई दिये, लेकिन 2026 का संस्करण पहली बार इस परंपरा को तोड़ देगा। रोहित शर्मा जहां अब T20I क्रिकेट को अलविदा चुके हैं, वहीं शाकिब अल हसन भी सितंबर 2024 में संन्यास का ऐलान कर चुके है। ऐसे में यह टूर्नामेंट एक नए युग की शुरुआत जैसा माना जा रहा है।
रोहित ने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच
गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई यादगार पारियां खेलीं हैं। रोहित की विस्फोटक बल्लेबाजी और शाकिब की ऑलराउंड परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट की पहचान रही है। अब जब T20 वर्ल्ड कप 2026 बिना इन दिग्गजों के खेला जाएगा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से नए सितारे इस खालीपन को भरते हैं और इतिहास रचते हैं।
बता दें, T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने वर्ल्ड कप में 47 मैचों में 1220 रन बनाए हैं। वहीं, शाकिब अल हसन के नाम T20 वर्ल्ड कप के 43 मैचों में 853 रन दर्ज हैं। शाकिब ने वर्ल्ड कप में 50 विकेट भी झटके।
यह भी पढ़ें
U19 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, डिफेंडिंग चैंपियन को रोमांचक मुकाबले में हराया
15 फरवरी को होगा IND vs PAK मैच! इस बार किसी और देश में खेला जाएगा ये मुकाबला