1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन-सी टीम जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी, जानें Poll में क्या रहा नतीजा?

कौन-सी टीम जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी, जानें Poll में क्या रहा नतीजा?

 Published : Dec 27, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 02:26 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू में अब थोड़ा ही समय बचा हुआ है। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका है और इस बार टीम अपने घर में खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

indian cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें अपनी पुख्ता तैयारी कर रही हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए आईसीसी पहले ही शेड्यूल जारी कर चुका है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलते हुए दिखाई देंगी। इसी वजह से टूर्नामेंट के ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम पिछले बार की विजेता है और इस बार भी उसके पास खिताब जीतने का सुनहरा चांस है, क्योंकि यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कौन-सी टीम खिताब जीत सकती है। इसके लिए इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया था, जिसमें फैंस ने राय दी है।

भारतीय टीम पर फैंस ने जताया भरोसा

इंडिया टीवी के पोल में 85 प्रतिशत फैंस ने माना है कि भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतेगी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 9 प्रतिशत फैंस ने अपना वोट दिया है। वहीं 5 प्रतिशत फैंस ने अपना समर्थन पाकिस्तान को दिया है। जबकि पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ समय से अच्छा भी नहीं कर रही है। दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज पर ज्यादा फैंस ने भरोसा नहीं जताया है और सिर्फ एक प्रतिशत फैंस ने यह माना है कि विंडीज टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत सकती है।

india tv poll
Image Source : SCREEN GRABइंडिया टीवी पोल

भारतीय टीम दो बार जीत चुकी है खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। तब भारत ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। तब फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को धूल चटाई थी।

भारतीय टीम के स्क्वाड का पहले ही हो चुका ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले ईशान किशन को चांस दिया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। सूर्या की कप्तानी में पिछले कुछ समय से टीम इंडिया बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने देश और दुनिया में हर जगह झंडा लहराया है।

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 7 गेंदों की पड़ गई कमी, वरना अंग्रेज बल्लेबाज टेस्ट में चकनाचूर कर देता वर्ल्ड रिकॉर्ड

जीत के बाद इंग्लैंड को PCT में हुआ फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल