1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार विराट-रोहित के बिना कब खेली थी टीम इंडिया?

पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार विराट-रोहित के बिना कब खेली थी टीम इंडिया?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 15, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 04:36 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने के लिए उतरेगी। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा नजारा 19 साल पहले देखने को मिला था।

Virat Kohli & Rohit Sharma- India TV Hindi
विराट कोहली & रोहित शर्मा Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेलने के लिए उतरेगी। दोनों खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि इससे पहले कब हुआ था जब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरी हो। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसा कब हुआ था।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में रोहित और विराट के बिना खेली थी टीम इंडिया?

टी20 वर्ल्ड कप 2007 के ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना पाकिस्तान के खिलाफ खेलती हुई नजर आई थी। डरबन के मैदान पर खेले गए उस मैच में विराट और रोहित दोनों ही टीम इंडिया की प्लेइंग XI में नहीं थे। यहां तक कि विराट कोहली उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा भी नहीं थे। ये मैच पहले टाई हुआ था उसके बाद टीम इंडिया ने बॉल आउट में पाकिस्तान को 3-0 से हराया था।

2024 वर्ल्ड कप के बाद रोहित और विराट ने ले लिया था T20I संन्यास

2010 से लेकर 2024 तक खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दोनों प्लेयर्स (विराट कोहली और रोहित शर्मा) या उनमें से किसी एक प्लेयर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप फाइनल के बाद रोहित और विराट ने टी20 वर्ल्ड कप से संन्यास ले लिया था। अब 19 साल के बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित और विराट के बिना खेलने के लिए उतरेगी।

Asia Cup 2025 में टीम इंडिया ने तीन बार हराया था पाकिस्तान को

इससे पहले टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का सामना किया था। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। वहीं एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कुल 3 मैच खेले गए थे और तीनों ही बार भारत ने पाकिस्तान को रौंदा दिया था। अब टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को इस वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेगी।

टीम इंडिया में मौजूद एक से बढ़कर एक धाकड़ प्लेयर्स

टीम इंडिया के पास भले ही इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली न हों लेकिन स्क्वॉड में एक से बढ़कर एक धाकड़ प्लेयर्स मौजूद हैं जो किसी भी दिन पाकिस्तान को हरा सकते हैं। टीम इंडिया के स्क्वॉड में ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो इस मैच में पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो वहां टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में अच्छे स्पिनर्स हैं, वहीं फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट का जिम्मा जसप्रीत बुमराह संभालेंगे।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने किया धमाका, सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बनी

IND vs PAK: सबसे उम्रदराज से लेकर सबसे युवा खिलाड़ी तक, जानिए दोनों टीमों के एक से बढ़कर एक धुरंधर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल