1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान बनते ही इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में किया बड़ा कमाल

कप्तान बनते ही इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में किया बड़ा कमाल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 13, 2024 09:42 pm IST,  Updated : Oct 13, 2024 09:42 pm IST

IND-W vs AUS-W: भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ताहलिया मैक्ग्रा संभाल रही हैं। इस मैच में उन्होंने एक बड़ा कमाल करते हुए मेग लेनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Tahlia McGrath- India TV Hindi
ताहलिया मैक्ग्रा महिला टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी बनी। Image Source : AP

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप-ए में भारत के खिलाफ मुकाबले में अपनी नियमित कप्तान एलिसा हीली के बिना खेलने उतरी है, जिसमें उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ताहलिया मैक्ग्रा संभाल रही हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर बनाया है। ताहलिया के बल्ले से भी 26 गेंदों में 32 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक बड़ा रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में तोड़ने में कामयाब रही।

ऑस्ट्रेलिया महिला खिलाड़ी के रूप में सबसे कम पारियों में पूरे किए 1000 रन

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की तरफ से अब तक टी20 इंटरनेशनल में एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी देखने को मिली हैं, जिसमें उनकी तरफ से इस मुकाबले से पहले सबसे कम पारियों में 1000 रन इस फॉर्मेट में पूरे करने का रिकॉर्ड मेग लेनिंग के नाम पर था जिन्होंने 38 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं ताहलिया मैक्ग्रा ने अब इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सिर्फ 37 पारियों में टी20 इंटरनेशनल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। ताहलिया ने अब तक 40.88 के औसत से कुल 1022 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 7 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं वहीं उनका स्ट्राइक रेट 132.38 का देखने को मिला है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे कप पारियों में 1000 रन पूरे करने वाली खिलाड़ी

  • ताहलिया मैक्ग्रा - 37 पारियां
  • मेग लेनिंग - 38 पारियां
  • बेथ मूनी - 39 पारियां
  • एलिस पेरी - 40 पारियां
  • एश्ले गार्डनर - 49 पारियां

ऑस्ट्रेलिया की जीत सेमीफाइनल में पक्की कर देगी जगह

भारत के खिलाफ मुकाबले में यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह अपनी जगह सेमीफाइनल के लिए पक्की कर लेगी, जिसमें एकबार फिर से एलिसा हीली की कप्तान की रूप में वापसी देखने को मिल सकती है जो भारत के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से बाहर हुईं।

ये भी पढ़ें

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान प्लेइंग 11 से हुईं बाहर

IPL 2025 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, रोहित शर्मा के खास को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल