1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. TATA IPL Auction 2022: जेसन होल्डर पर लगी बड़ी बोली, इतनी मोटी रकम खर्च कर लखनऊ ने जोड़ा अपने साथ

TATA IPL Auction 2022: जेसन होल्डर पर लगी बड़ी बोली, इतनी मोटी रकम खर्च कर लखनऊ ने जोड़ा अपने साथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 01:56 pm IST

 जेसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 8.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। होल्डर पर लखनऊ के अलावा चेन्नई ने भी बोली लगाई।

Jason Holder sold to Lucknow for 8.75 crore.- India TV Hindi
Jason Holder sold to Lucknow for 8.75 crore. Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने 8.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। होल्डर पर लखनऊ के अलावा चेन्नई ने भी बोली लगाई। होल्डर ने ऑक्शन में खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइज में रखा था।

पिछले सीजन में होल्डर हैदराबाद के लिए खेले थे। हालांकि पिछले सीजन के बाद टीम ने उन्हें रीलीज कर दिया। 2021 सीजन में 8 मैच खेलकर 16 विकेट हासिल किया था। वहीं होल्डर के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 26 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 22.45 की औसत से 35 विकेट हासिल किया है। इस दौरान उनका इकॉनमी 8.20 का रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल