1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. TATA IPL Auction 2022: राहुल त्रिपाठी हुए मालामाल, हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा

TATA IPL Auction 2022: राहुल त्रिपाठी हुए मालामाल, हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 12, 2022 07:34 pm IST,  Updated : Feb 12, 2022 07:35 pm IST

राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद टीम ने 8.5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल ने ऑक्शन में खुद को 40 लाख के बेस प्राइस में रखा था।

Rahul Tripathi bought by Hyderabad for Rs 8.50 crore- India TV Hindi
Rahul Tripathi bought by Hyderabad for Rs 8.50 crore Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को हैदराबाद टीम ने 8.5 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। राहुल ने ऑक्शन में खुद को 40 लाख के बेस प्राइस में रखा था। पिछले सीजन में राहुल केकेआर के लिए खेले थे।

 राहुल टॉप ऑर्डर के बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। शुरुआती ओवरों में वो काफी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। हालांकि पिछले सीजन के बाद टीम ने उन्हें रीलीज कर दिया था। 2021 सीजन में 17 मैच खेलकर 397 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 28.35 और स्ट्राईक रेट 140.28 का रहा था।  वहीं राहुल  के आईपीएल करिअर की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 62 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 26.13 की औसत से 1385 रन बनाया है। इस दौरान उनका औसत 26.13 का रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल