1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC फाइनल हारते ही भड़के कोच द्रविड़, इन खिलाड़ियों को ठहराया ट्रॉफी छिनने का जिम्मेदार

WTC फाइनल हारते ही भड़के कोच द्रविड़, इन खिलाड़ियों को ठहराया ट्रॉफी छिनने का जिम्मेदार

 Reported By: PTI Edited By: Deepesh Sharma
 Published : Jun 11, 2023 10:34 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 10:34 pm IST

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की हार के बाद एक बड़ा बयान दिया है।

Rahul Dravid- India TV Hindi
Rahul Dravid Image Source : AP

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 209 रनों से हरा दिया। इस मैच में चौथी पारी में टीम इंडिया को 444 रन बनाते थे, लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 270 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसके बाद कोच द्रविड़ ने खुद आगे आकर सफाई दी है।

राहुल द्रविड़ ने दी सफाई  

कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में पहले गेंदबाजी के भारत के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि मौसम और पिच को देखकर यह फैसला लिया गया था। जीत के लिए 444 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 5वें दिन पहले ही सेशन में 234 रन पर आउट हो गई। इस मैच की कमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने द्रविड़ से कुछ कठिन सवाल पूछे। उन्होंने पहले गेंदबाजी के फैसले पर भी सवाल किया। 

द्रविड़ ने कहा कि हमने मौसम और पिच पर जमी घास को देखकर यह फैसला किया था। हमें लगा था कि बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। इंग्लैंड में पिछले कुछ समय में अधिकांश टीमें ऐसे ही फैसले लेती आई हैं। उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि यह अच्छा फैसला है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 70 रन पर गिर गए थे लेकिन अगले दो सेशन में हमने काफी रन दिए। हम उन्हें 300 रन पर भी आउट कर पाते तो मैच में बने रहते। उन्होंने कहा कि हमने सोचा कि लक्ष्य चाहे जो भी हो, हम जुझारूपन नहीं छोड़ेंगे हालांकि इसके लिए असाधारण प्रदर्शन की जरूरत थी। हमारे गेंदबाजों ने निराश किया क्योंकि इस पिच पर 469 रन नहीं बनने चाहिए थे। इसके बाद बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले। 

10 साल से नहीं जीते आईसीसी खिताब

पिछले 10 साल में आईसीसी खिताब नहीं जीत पाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हम करीब पहुंच रहे हैं। हम सेमीफाइनल, फाइनल में पहुंच रहे हैं लेकिन हमने पिछले पांच दिन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। हम आत्ममंथन करेंगे। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों की नाकामी पर द्रविड़ ने कहा कि हमारे पास शीर्ष 5 में अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऊंचे मानक कायम किए हैं। ये खिलाड़ी भविष्य में लीजैंड कहलाएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज जीती, इंग्लैंड में टेस्ट जीते। हम जो कर सकते हैं, कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल