1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup के लिए टीम इंडिया कर रही दमदार तैयारी, VIDEO जारी कर BCCI ने दिया अपडेट

Asia Cup के लिए टीम इंडिया कर रही दमदार तैयारी, VIDEO जारी कर BCCI ने दिया अपडेट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 07, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 06:36 pm IST

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे।

SuryaKumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : X@BCCI

एशिया कप 2025 के लिए सभी 8 टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम भी दुबई पहुंच चुकी है और वहां जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इसी कड़ी में बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी। एशिया कप 2025 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई के ICC अकादेमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए प्रैक्टिस वीडियो में वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या फुल स्विंग में गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं बल्लेबाजी में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और तिलक वर्मा बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी ये एक बड़ा सवाल है। शुभमन गिल के टीम में वापस आने से सबसे बड़ा संजू सैमसन के जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि गिल अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी का आगाज करेंगे। इस स्थिति में संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करना पड़ सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगा टीम इंडिया का पहला मैच

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मैच के साथ करेगा। वहीं इसके बाद उनका अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा। ये दोनों मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम अपना अगला मैच 19 सितंबर को ओमान के खेलेगी। इस एशिया कप के लिए टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जगह बनाएगी।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह

यह भी पढ़ें

दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची ये 2 टीमें, जानें कब और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

कुसल मेंडिस के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बन सकते हैं श्रीलंका के नंबर 1 T20I बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल