1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराते ही बना देगी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराते ही बना देगी ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 24, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 04:30 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच एक अहम मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने पर रहेगी।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया रचेगी इतिहास Image Source : GETTY

IND vs AUS T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम की नजर इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर रहेगी। वहीं, टीम इंडिया इस मैच को जीत जाती है तो वह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी। 

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब टीम इंडिया 

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक 49 मैच खेले हैं। इस दौरान उसे 33 मैचों में जीत मिली है और 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है। ऐसे में अगर वह अपने आगामी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो जाएगा। 

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

भारत - 33 जीत 

श्रीलंका - 33 जीत 
साउथ अफ्रीका - 31 जीत 
पाकिस्तान - 30 जीत 
ऑस्ट्रेलिया - 30 जीत 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा। 

ये भी पढ़ें

भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए जल्द हो सकता है टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी संभालेगा कमान! 

धोनी को छोड़ा पीछे, क्रिस गेल की बराबरी; 7 छक्के जड़कर पहले नंबर पर पहुंचा ये धाकड़ बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल