1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 25 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरगी टीम इंडिया, रोहित के सामने होगी ये चुनौती

25 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरगी टीम इंडिया, रोहित के सामने होगी ये चुनौती

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 03, 2025 07:15 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 07:15 pm IST

Champions Trophy 2025 में टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेले हैं और तीनों ही में उन्हें जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी भारत अपने इस जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगा।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : GETTY

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 04 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही में उन्हें जीत मिली है। भारत को अब चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम के लिए दो और मैच जीतने होंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा है शानदार

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो वो शानदार रहा है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 4 में जीत मिली है और एक में हार का सामना करना पड़ा है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के साथ सबसे खास बात ये है कि 1998 के बाद से टीम जब भी सेमीफाइनल में पहुंची है, वहां उन्हें जीत मिली है। वहीं 2004, 2006, 2009 ये तीन संस्करण ऐसे रहे, जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट में नहीं पहुंच पाई थी।

2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ था। जहां टीम इंडिया ने आसान जीत दर्ज की थी। वहीं 2013 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया था। उससे पहले 2002 के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी। ऐसे में जब टीम इंडिया 02 मार्च को दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी, तो वो इस मुकाबले को जीतने के लिए फेवरेट्स होंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी इस मैच में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देगी।

ICC नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रहा है भारी

ICC नॉकआउट मैचों में टीम इंडिया का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतना अच्छा नहीं रहा। ICC नॉकआउट में अब तक 8 बार भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ है। इन आठ मैचों में दोनों ही टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। हालांकि भारत के लिए टेंशन की बात ये है कि पिछले 3 आईसीसी नॉक आउट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया है। ऐसे में रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में इस आंकड़े को बदलना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: सेमीफाइनल में क्या बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! अभी तक हाथ पर हाथ धरे ​बैठा है ये खिलाड़ी

IND vs AUS: सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व दिग्गज ने दी रोहित को खास सलाह, चक्रवर्ती को लेकर भी कह दी बड़ी बात

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल