1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीता अंबानी की दूरदर्शी सोच में छिपा है मुंबई इंडियंस की सफलता का राज, टीम इंडिया को मिले एक से एक धुरंधर

नीता अंबानी की दूरदर्शी सोच में छिपा है मुंबई इंडियंस की सफलता का राज, टीम इंडिया को मिले एक से एक धुरंधर

 Written By: Vanson Soral
 Published : Dec 06, 2024 05:30 am IST,  Updated : Dec 06, 2024 06:33 am IST

IPL की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक है मुंबई इंडियंस। मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है। मुंबई की सफलता में नीता अंबानी की दूरदर्शी सोच का अहम योगदान है।

Mumbai Indians and Nita Ambani- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस और नीता अंबानी Image Source : GETTY/MUMBAI INDIANS

Mumbai Indians: इसमें कोई दोराय नहीं कि IPL दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है और मुंबई इंडियंस (MI) इस लीग की सबसे सफल टीम। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले 5 बार IPL का खिताब जीतने का कीर्तिमान रचा था। खिताब जीतने की आदत ही मुंबई इंडियंस को IPL ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक बनाती है। इस फ्रेंचाइजी के करोड़ो फैंस हैं जो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। यही वजह है कि MI फ्रेंचाइजी अब IPL के अलावा दुनिया की अन्य लीगों में भी अपनी टीम उतारती है। मुंबई इंडियंस आज भले ही दुनिया की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक हो लेकिन MI की मालकिन नीता अंबानी और उनकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत के बिना ये संभव नहीं था। नीता अंबानी पहले ही सीजन से मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी को मैनेज भी कर रही हैं, जिसका नतीजा आज हम सभी के सामने है।

मुंबई को अपना पहला IPL खिताब जीतने में भले ही 6 साल का लंबा वक्त लग गया लेकिन इस दौरान नीता अंबानी ने अपनी टीम को हर तरह से सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिर चाहे ऑक्शन की टेबल पर युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल में करना हो या फिर मैच के दौरान टीम को सपोर्ट करना। हर जगह वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती नजर आती हैं।

सबसे सफल फ्रैंचाइजी MI

मुंबई की टीम पहली बार साल 2013 में IPL चैंपियन बनी थी और फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीतकर लीग की सबसे सफल टीम बनने का गौरव हासिल किया। इस दौरान नीता अंबानी हर मुश्किल और गौरव के पल में अपनी टीम के साथ खड़ी नजर आईं। नीता अंबानी की दूरदर्शी सोच और मुंबई इंडियंस की बेहतरीन स्काउंटिंग का ही नतीजा है कि आज हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस एक परिवार

मुंबई ने अपने खिलाड़ियों का हमेशा से ही ख्याल रखा। सचिन तेंदुलकर, लसिथ मलिंगा और कायरन पोलार्ड जैसे दिग्गजों को रिटायरमेंट के बावजूद अपनी टीम के साथ जोड़कर रखा, जो बताता है कि MI के लिए उसके खिलाड़ी कितनी अहमियत रखते हैं। नीता अंबानी की मुंबई इंडियंस आज एक परिवार की तरह है जो उनकी फ्रैंचाइजी के कथन 'वन फैमिली' पर पूरी तरह से खरा उतरता है। मुंबई इंडियंस के अलावा MI की 3 और अन्य फ्रैंचाइजी ( MI न्यूयॉर्क, MI केपटाउन, MI अमीरात) है, जो इस सफल फ्रैंचाइजी की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल