1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Thomas Cup की जीत का IAS अधिकारी ने किया अपमान! भारतीय क्रिकेटर ने लगाई फटकार

Thomas Cup की जीत का IAS अधिकारी ने किया अपमान! भारतीय क्रिकेटर ने लगाई फटकार

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 16, 2022 07:51 pm IST,  Updated : May 16, 2022 07:51 pm IST

भारतीय टीम ने पहली बार थॉमस कप का खिताब 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर अपने नाम किया था। इस जीत के साथ भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया है।

थॉमस कप 2022 के फाइनल में...- India TV Hindi
थॉमस कप 2022 के फाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 से हराया था Image Source : ट्विटर (IAS TWEET, BAI_MEDIA)

Highlights

  • भारतीय टीम 74 साल में पहली बार बनी थी थॉमस कप चैंपियन
  • फाइनल में भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 3-0 से दी थी मात
  • आईएएस के विवादित ट्वीट पर अमित मिश्रा ने जताई आपत्ति

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार 14 मई 2022 को थाइलैंड के बैंकॉक में इतिहास रचा था और पहली बार थॉमस कप (Thomas Cup) का खिताब करीब सात दशकों के बाद अपने नाम किया था। भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद हर तरफ से बधाई के संदेश आने लगे। इसी बीच सोमेश उपाध्याय नामक आईएएस अधिकारी के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट आया जिसमें विवादित शब्द थे। उस ट्वीट में फोटो भी लगी थी मच्छर मारने वाले रैकेट की। जिस पर भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

IAS सेमेश उपाध्याय के इस ट्वीट में लिखा था कि, 'इंडोनिशयन हैरान हैं कि भारत के पास उनसे अच्छा बैडमिंटन कैसे आया।' उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने भी उन्हें उनकी इस हरकत पर फटकार लगाई। अमित मिश्रा ने आईएएस को करारा जवाब दिया और उनके इस ट्वीट को अपमानजनक बताया। कई यूजर्स ने इसमें स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को भी घसीट लिया।

अमित मिश्रा ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि,'यह ना ही सिर्फ सुनने में गलत है बल्कि हमारे बैडमिंटन हीरोज का अपमान भी है।' वहीं एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि,'आप जैसे अधिकारी ही स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री में है जिसके कारण इसके लिए इतना इंतजार करना पड़ा है।' आईएएस को अपने इस ट्वीट के लिए लगातार ट्रोल होना पड़ रहा है। उन्होंने यह ट्वीट रविवार रात को किया था लेकिन अभी तक डिलीट नहीं किया है।

भारत ने 74 साल का खत्म किया था इंतजार

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 15 मई 2022 को अपना नाम इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया। थाइलैंड के बैंकॉक में आयोजित हुए थॉमस कप 2022 के एकतरफा फाइनल में भारत ने 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 74 साल बाद पहली बार खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पहली बार 1952 में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 1948 में इसकी शुरुआत हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल