भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे तीसरे T20I मैच में भारत को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा झटका लग गया। पहले मैच के शतकवीर संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर तिलक वर्मा नए बल्लेबाज के रुप में मैदान पर उतरे और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर ना केवल पारी को संभाला बल्कि धुआंधार बैटिंग से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 19वें ओवर में अपना पहला T20I शतक ठोकने का बड़ा कारनामा किया।
तिलक वर्मा T20I क्रिकेट में शतक जड़ने वाले भारत के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने 22 साल 5 दिन की उम्र में ये कमाल किया। इस मामलें में पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में T20I क्रिकेट में नेपाल के खिलाफ शतक जड़ने का बड़ा कारनामा किया था। तिलक टॉप-10 टीमों के खिलाफ T20I सेंचुरी ठोकने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।
22 साल के तिलक ने अपनी नाबाद 107 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये। उनकी पारी की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 फॉर्मेट में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए। तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े। इससे पहले संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए थे।
यह भी पढ़ें:
IPL ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को दिया बड़ा झटका, ये 2 दिग्गज मेगा ऑक्शन के लिए छोड़ेंगे पर्थ टेस्ट
इस खिलाड़ी ने किया संजू सैमसन जैसा बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया में रच दिया नया इतिहास
संपादक की पसंद