1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, तूफानी अंदाज में पूरे किए हजार रन

इस खिलाड़ी ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, तूफानी अंदाज में पूरे किए हजार रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 02, 2025 06:25 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 06:25 pm IST

भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड ने 194.74 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के जड़े।

Tim David- India TV Hindi
टिम डेविड Image Source : GETTY

Tim David World Record: भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया। वह इस मुकाबले में 38 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 1000 रन भी पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह अब गेंदों के आधार पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

सूर्यकुमार यादव से आगे निकले टिम डेविड

टिम डेविड ने 569 गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं। वह अब इस फॉर्मेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था। सूर्यकुमार यादव ने 573 गेंदों में 1000 T20I रन पूरे किए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्सवेल का नाम है। मैक्सवेल ने 604 गेंदों में ये कारनामा किया था।

टिम डेविड ने तोड़ा ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड

अपनी इस पारी के दौरान टिम डेविड ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कैलेंडर साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। डेविड साल 2025 में इस फॉर्मेट में 35 छक्के जड़े हैं। उन्होंने ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा,जिन्होंने साल 2024 में 33 छक्के जड़े थे।

इस दौरान वह भारत के खिलाफ सबसे अर्धशतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2022 में हैदराबाद के मैदान पर महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

IND vs AUS: तीसरे टी-20 का हाल

तीसरे टी-20 मैच की बात करें तो वहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल किया। 5 मैच की यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। वॉशिंगटन सुंदर ने 23 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 25, सूर्यकुमार यादव ने 24, तिलक वर्मा ने 29 और जितेश शर्मा ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

IND-W vs SA-W Final: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी? जानें क्या है ICC का नियम

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा आर अश्विन का रिकॉर्ड, 3 विकेट लेकर निकल गए सबसे आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल