1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंग्रेज बल्लेबाज ने तूफानी सेंचुरी जड़ मचाया कोहराम, ठोके 350 से ज्यादा रन, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

अंग्रेज बल्लेबाज ने तूफानी सेंचुरी जड़ मचाया कोहराम, ठोके 350 से ज्यादा रन, पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 28, 2025 09:11 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 09:21 am IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन का बल्ला कहर बरपा रहा है। ILT20 2025 में बैंटन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबा बन गए हैं।

Tom Banton- India TV Hindi
टॉम बैंटन Image Source : GETTY

T20 क्रिकेट में आए दिन कहीं न कहीं बल्ले का जलवा देखने को मिलता ही रहता है। इस समय 2 बड़ी T20 लीग खेली जा रही हैं। पहली है SA20 और दूसरी ILT20 लीग। दोनों ही लीग में बल्लेबाज बल्ले से जमकर कहर बरपा रहे हैं लेकिन 27 जनवरी को ILT20 में एक अंग्रेज बल्लेबाज ने तूफानी बल्लेबाजी से नया इतिहास रच दिया। ये अंग्रेज बल्लेबाज है टॉम बैंटन जो ILT20 में बल्ले से लगातार कहर बरपा रहे हैं। टॉम बैंटन ने 27 जनवरी को एमआई एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच खेले गए लीग के 22वें मुकाबले में कुछ ऐसा किया, जो इससे पहले ILT20 लीग के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला था।

दरअसल, एमआई एमिरेट्स ने टॉस जीतकर डेजर्ट वाइपर्स को पहले गेंदबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI को पहला झटका तीसरे ही ओवर में सिर्फ 24 रन के स्कोर पर लग गया। इसके बाद क्रीज पर आए धाकड़ बल्लेबाज टॉम बैंटन ने बल्ले से ऐसा कहर बरपाया कि डेजर्ट वाइपर्स के गेंदबाजों ने घुटने टेक दिए। उन्होंने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 55 गेंदों पर 109 रनों की पारी ठोक डाली। इस पारी में उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 9 शानदार चौके लगाए।

पहली बार हुआ बड़ा करिश्मा

टॉम बैंटन ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 38 गेंदें ली लेकिन इसके बाद गियर चेंज करते हुुए अगली 17 गेंदों पर 52 रन कूट दिए। इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 3 गेंदों पर छक्के जड़ने का भी कारनामा किया। डैनियल लॉरेंस के पहले ही ओवर की आखिरी तीन गेंदों को बैंटन ने बाउंड्री के पार मारा और अपनी टीम का स्कोर 16 ओवर में ही 150 के पार पहुंचा दिया।

9 दिन के भीतर जड़ा दूसरा शतक

ILT20 2025 में इंग्लिश बल्लेबाज के बल्ले से निकला ये दूसरा शतक है। उन्होंने 9 दिन के भीतर दूसरी सेंचुरी जड़ने का कमाल किया और इस तरह लीग के इतिहास में एक सीजन में 2 सेंचुरी ठोकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने सीजन की पहली सेंचुरी 19 जनवरी को शारजाह वारियर्स के खिलाफ जड़ी थी। इस मैच में उन्होंने 55 गेंदों पर 102 रन बनाए थे। इस सीजन टॉम बैंटन के बल्ले से 369 रन आ चुके हैं और वह टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल