1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेड और मार्श की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कर दिया बड़ा करनामा

हेड और मार्श की जोड़ी ने रच दिया इतिहास, वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कर दिया बड़ा करनामा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 24, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 01:06 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 250 रनों की पार्टनरशिप हुई।

Travis Head & Mitchell Marsh- India TV Hindi
ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों प्लेयर्स के नाम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड जुड़ गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के विक्रम सोलंकी और मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम था।

मार्श और हेड के बीच हुई 250 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप

तीसरे वनडे मैच में मार्श और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 250 रन की पार्टनरशिप हुई। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 2003 में इंग्लैंड के विक्रम सोलंकी और मार्कस ट्रेस्कोथिक के बीच 200 रन की पार्टनरशिप हुई थी। उससे पहले सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बीच 2001 में 193 रन की साझेदारी हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

  • 201* - ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), मैके, 2025
  • 200 - विक्रम सोलंकी और मार्कस ट्रेस्कोथिक (इंग्लैंड), द ओवल, 2003
  • 193 - सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (भारत), जोहान्सबर्ग, 2001
  • 193 - शिवनारायण चंद्रपॉल और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज), जोहान्सबर्ग, 2004

ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में पांचवीं बार हुआ ऐसा

इसके साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने एक और बड़ा कारनामा किया। आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने 250 या उससे ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की है। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 284 रनों की है। 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर ने ये रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड के बीच 269 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में 250 या उससे ज्यादा रनों की ओपनिंग साझेदारी

  • 284 - ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, एडिलेड, 2017
  • 269 - ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 2022
  • 259 - मिचेल मार्श और डेविड वार्नर बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2022
  • 258* - एरोन फिंच और डेविड वार्नर बनाम भारत, वानखेड़े, 2020
  • 250 - ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*

मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने लगाया शतक

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स ने शतक लगाया है और वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ आठवीं बार ऐसा हुआ है जब एक ही मैच में उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। इस मुकाबले में ट्रैविस हेड ने 103 गेंदों पर 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 142 रन बनाए। वहीं मिचेल मार्श 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

22 साल बाद हुआ ऐसा कमाल, दोनों ओपनर्स ने अफ्रीका के खिलाफ जड़े शतक; खौफ में आए बॉलर्स!

कायरन पोलार्ड ने CPL में रचा इतिहास, सभी बल्लेबाजों को पीछे करके हासिल किया सिंहासन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल