1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया स्टीव स्मिथ का कीर्तिमान

टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया स्टीव स्मिथ का कीर्तिमान

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 25, 2025 11:31 am IST,  Updated : Oct 25, 2025 11:31 am IST

IND vs AUS: भारत के खिलाफ तीसरे ODI में भी ट्रेविस हेड बड़ी पारी नहीं खेल सके। हेड ने 29 रन बनाए। हालांकि, इस छोटी सी पारी के दौरान हेड बड़ा कीर्तिमान तोड़ने में सफल रहे।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रेविस हेड Image Source : GETTY

Travis Head: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी ODI में इतिहास रच दिया। हेड ने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। सिडनी में खेलते हुए हेड ने 29 रन की पारी खेलते हुए यह मील का पत्थर पूरा किया। उनके नाम अब 79 ODI में 3007 रन दर्ज हैं।

हेड ने अब तक ODI में 7 शतक और 17 अर्धशतक जमाए हैं। इनमें से एक शतक उन्होंने 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ लगाया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हेड ने यह उपलब्धि सिर्फ 76 पारियों में हासिल की, जबकि पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 3000 ODI रन 79 पारियों में बनाए थे। स्मिथ ने अपने ODI करियर में 154 पारियों में 5800 रन बनाए थे और अब वह ODI से संन्यास ले चुके हैं।

ODI में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

  • ट्रेविस हेड - 76 पारी
  • स्टीव स्मिथ - 79 पारी
  • माइकल बेवन - 80
  • जॉर्ज बेली - 80

हेड का ODI करियर 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन वह 2018 और 2022 के बीच लगभग चार साल तक टीम से बाहर रहे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में होबार्ट ODI खेलने के बाद हेड ने अपना अगला ODI मार्च 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला। अपनी वापसी पर उन्होंने शतक जमाकर सभी को प्रभावित किया और तब से वह लगातार टीम का हिस्सा हैं। हेड ने अब तक 60 टेस्ट और 44 T20I मैच भी खेले हैं। उन्होंने 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी शतक जमाया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे

मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। पहले ODI में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से हराया। दूसरे ODI में भारत ने अच्छे मौके बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 265 रन का लक्ष्य 46.2 ओवर में पूरा करते हुए 2 विकेट से मैच अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।  हेड भारत के खिलाफ बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीरीज में उनका बल्ला शांत रहा। 

यह भी पढ़ें:

तीसरे ODI में क्यों नहीं खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

कप्तान शुभमन गिल ने करवाई इन 2 प्लेयर्स की वापसी, क्लीन स्वीप से बचने के लिए लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल