1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में शुरू होगी ट्राई सीरीज, 3 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें सभी का स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

पाकिस्तान में शुरू होगी ट्राई सीरीज, 3 टीमें लेंगी हिस्सा, जानें सभी का स्क्वाड और पूरा शेड्यूल

 Published : Nov 17, 2025 11:37 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 11:37 pm IST

ट्राई सीरीज 2025 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 18 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।

tri series 2025- India TV Hindi
ट्राई सीरीज की ट्रॉफी के साथ तीनों कप्तान Image Source : @TSMESALMAN X

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। अब पाकिस्तान में ट्राई सीरीज खेली जाएगी, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे सहित तीन टीमें हिस्सा लेंगी। पहले जिम्बाब्वे की जगह अफगानिस्तान की टीम हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ऊपर मिसाइल से हमला किया था, जिसका अफगानिस्तान ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान के हमले में तीन अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की मौत हो गई थी। इसके बाद अफगानिस्ता ने ट्राई सीरीज में खेलने का फैसला नहीं लिया था। इसी वजह से जिम्बाब्वे की एंट्री हुई। ट्राई सीरीज के लिए तीनों ही टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुकी हैं।

पाकिस्तान के कप्तान हैं सलमान अली आगा

ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। वहीं श्रीलंकाई टीम के कप्तान चरित असलंका थे, लेकिन वह बीमार होने की वजह से पाकिस्तान से चले गए हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी दासुन शनाका को मिल गई। जिम्बाब्वे की टी20 टीम के कप्तान सिकंदर रजा हैं।

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगा पहला मुकाबला

ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 18 नवंबर को पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तानी टीम 22 नवंबर को श्रीलंकाई टीम से भिड़ेगी। फिर 23 नवंबर को उसका सामना फिर से जिम्बाब्वे की टीम से होगा। ट्राई सीरीज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 27 नवंबर को मैच होगा। ट्राई सीरीज के सभी मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा सकते हैं।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल:

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, 18 नवंबर, रावलपिंडी

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे, 20 नवंबर, रावलपिंडी

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 22 नवंबर, रावलपिंडी

पाकिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे, 23 नवंबर, रावलपिंडी

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे, 25 नवंबर, रावलपिंडी

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 27 नवंबर, रावलपिंडी

फाइनल - 29 नवंबर, रावलपिंडी

ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों का स्क्वाड:

पाकिस्तान: अब्दुल समद, बाबर आजम, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, सईम अयूब, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, फखर जमान, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम। 

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान) पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा। 

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, तदिवानाशे मारुमानी, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहूरी, ब्रेंडन टेलर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल