1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup में इस छोटे देश की टीम का बड़ा कमाल, कोई भी चैंपियन टीम नहीं कर पाई अब तक ऐसा

T20 World Cup में इस छोटे देश की टीम का बड़ा कमाल, कोई भी चैंपियन टीम नहीं कर पाई अब तक ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 04, 2024 08:29 pm IST,  Updated : Jun 04, 2024 08:29 pm IST

T20 World Cup 2024: युगांडा की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जब खेलने मैदान पर उतरी तो उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अनोखा कारनामा कर दिया, जो इससे पहले कोई भी टीम करने में कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि उन्हें इस मुकाबले में 125 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Afghanistan vs Uganda T20 World Cup 2024- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम युगांडा टी20 वर्ल्ड कप 2024 Image Source : AP

वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में छोटी टीमों ने अपने प्रदर्शन से जरूर सभी को प्रभावित किया है। इस टूर्नामेंट का 5वां मुकाबला वेस्टइंडीज के गयाना में अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया जिसमें अफगान टीम ने मैच को जरूर 125 रनों से अपने नाम करने के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की लेकिन युगांडा की टीम ने भी अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से जरूर सभी को प्रभावित किया। एक समय अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में 154 के स्कोर तक एक भी विकेट नहीं गंवाया था लेकिन इसके बाद भी वह 20 ओवर्स में 183 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके। युगांडा की तरफ से आखिरी 6 ओवर्स में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला।

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी युगांडा

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में युगांडा ऐसी पहली टीम बन गई है जिन्होंने पारी 20-20 ओवर्स के पूरे मुकाबले में पारी के आखिरी 6 ओवर्स में एक भी बाउंड्री विपक्षी टीम को नहीं मारने दी। अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में 14वें ओवर्स में अपनी पारी के दौरान आखिरी बाउंड्री लगाई थी। इसके बाद अफगान टीम आखिरी 6 ओवर्स में जहां सिर्फ 31 रन ही बनाने में कामयाब हो सके। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ऐसा कई चैंपियन टीमें भी करने में कामयाब नहीं हो सकी जो युगांडा की टीम ने टूर्नामेंट के इतिहास में अपने पहले ही मुकाबले में करके दिखाया है। टी20 इंटरनेशनल में ऐसा दूसरी बार देखने को मिला है, इससे पहला साल 2009 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने श्रीलंका को पारी के आखिरी 6 ओवर्स में एक भी बाउंड्री नहीं लगाने दी थी। युगांडा की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान मसाबा और कोसमस केयवुता ने की जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस मैच में युगांडा की टीम 184 रनों का पीछा करते हुए 16 ओवर्स में सिर्फ 58 रन बनाकर सिमट गई।

अफगानिस्तान की टीम अपने ग्रुप में पहुंची टॉप पर

युगांडा के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम अपने ग्रुप में 2 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जिसमें उनका नेट रनरेट भी 6.250 का है। वहीं मेजबान वेस्टइंडीज की टीम इस ग्रुप की प्वाइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जिसमें उनका नेट रनरेट 0.411 का है। ग्रुप सी का अगला मुकाबला युगांडा और पापुआ न्यू गिनी के बीच 6 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

AFG vs UGA: फजलहक फारूकी ने की रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी, 4 ओवर में इतने विकेट लेकर रचा इतिहास

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के लिए बढ़ सकती है मुश्किल, नए मैदान की टेंशन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल