1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के साथ हुआ लाखों का फ्रॉड, अपने ही दोस्त ने दे दिया धोखा

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के साथ हुआ लाखों का फ्रॉड, अपने ही दोस्त ने दे दिया धोखा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 21, 2023 08:04 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 08:04 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के एक स्टार तेज गेंदबाज के साथ अपने ही दोस्त और पूर्व मैनेजर ने लाखों का धोखा कर दिया है। यह मामला नागपुर का बताया जा रहा है।

टीम इंडिया के साथ उमेश...- India TV Hindi
टीम इंडिया के साथ उमेश यादव, (IND vs SA T20I 2022) Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के एक स्टार तेज गेंदबाज के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खास बात यह रही की क्रिकेटर से साथ धोखा करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका खुद का पूर्व मैनेजर और दोस्त ही निकला। हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव की। जानकारी के अनुसार उनके दोस्त और पूर्व मैनेजर ने ही कथित रूप से उमेश के साथ 44 लाख रुपए की ठगी की है। यह फ्रॉड महाराष्ट्र के नागपुर में उमेश यादव के नाम पर एक प्लॉट खरीदने के समय हुई। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नागपुर निवासी उमेश यादव की शिकायत पर शैलेश ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ठाकरे (37) कोराडी का निवासी है और उमेश यादव का दोस्त भी है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि, उमेश यादव को भारतीय टीम में चुने जाने के बाद उन्होंने अपने दोस्त ठाकरे को 15 जुलाई 2014 को अपना मैनेजर नियुक्त किया क्योंकि उस समय वह बेरोजगार था।  अधिकारी ने बताया कि, ठाकरे धीरे-धीरे उमेश यादव के विश्वासपात्र हो गया और उसने उमेश यादव के सभी वित्तीय मामले देखना शुरू कर दिया। वह क्रिकेटर के बैंक खाते, आयकर और अन्य वित्तीय मामले देखने लगा।

उन्होंने आगे बताया कि, उमेश नागपुर में जमीन खरीदना चाहते थे और इस बारे में ठाकरे से उन्होंने कहा। ठाकरे ने एक बंजर इलाके में एक प्लॉट देखा और उमेश यादव को बताया कि वह उन्हें 44 लाख रूपए में दिला देगा और उन्होंने भी ठाकरे के खाते में यह राशि जमा कर दी। लेकन ठाकरे ने अपने नाम पर यह प्लॉट खरीद लिया। जब उमेश यादव को धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने ठाकरे से प्लॉट उनके नाम पर ट्रांसफर करने को कहा लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। ठाकरे ने यह राशि भी उमेश यादव को लौटाने से मना कर दिया। उमेश यादव ने कोराडी में एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

उमेश यादव
Image Source : APउमेश यादव

उमेश यादव की बात करें तो वह आखिरी बार दिसंबर में करीब एक महीने पहले बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आए थे। उन्होंने उस दौरे पर मीरपुर टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर संभाली थी। इससे पहले अक्टूबर 2022 में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी खेले थे। वहीं वनडे क्रिकेट में वह लंबे समय से बाहर हैं। 24 अक्टूबर 2018 को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इसके अलावा आईपीएल 2022 में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें:-

IND vs NZ: रोहित शर्मा को गले लगाने के लिए बीच मैदान पर कूदा नन्हा फैन, हिटमैन के रिएक्शन ने जीता दिल

डेवाल्ड ब्रेविस ने बताया किसे मानते हैं अपना आदर्श, कोहली या डिविलयर्स नहीं इन दो खिलाड़ियों के लिए नाम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल