1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND-A U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने भारत को दी मात, अब ट्राई सीरीज के फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

IND-A U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान ने भारत को दी मात, अब ट्राई सीरीज के फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें

 Published : Nov 27, 2025 11:22 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 07:11 am IST

India A Under-19s vs Afghanistan Under-19s: भारतीय-ए अंडर-19 टीम को अफगानिस्तान अंडर-19 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत की तरफ से सिर्फ एक ही बल्लेबाज अर्धशतक लगा पाया।

india a- India TV Hindi
बेंगलुरु का CoE क्रिकेट ग्राउंड Image Source : TWITTER

भारत में अंडर-19 ट्राई सीरीज खेली जा रही है। भारत-ए, भारत-बी और अफगानिस्तान अंडर-19 की टीम हिस्सा ले रही है। इस सीरीज के आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान-ए ने भारत-ए को 65 रनों से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में भारत-ए की दूसरी हार है। इससे पहले उसे इसी टीम ने छह विकेट से हराया था। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 233 रन बनाए। इसके बाद भारतीय-ए की अंडर-19 टीम पूरी टीम सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई। अब दोनों टीमों के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा।

भारतीय ओपनर नहीं खोल पाए खाता

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और सलामी बल्लेबाज वफी डायमंड कच्छी पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओपनर लक्ष्य रायचंदानी भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान विहान मल्होत्रा (13) चौथे ओवर में आउट हुए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अब्दुल अजीत ने तीन विकेट लेकर टॉप ऑर्डर की नींव हिला दी। 

वीके विनीत ने 62 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए और उन्होंने कुछ देर पर क्रीज पर टिकने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बिल्कुल सहयोग नहीं मिला। गेंदबाज सलाम ने अभिज्ञान कुंडू (12) और मोहम्मद ईनाम (एक) को भी आउट किया। भारत के पांच विकेट 11 ओवर और 85 रन के भीतर गिर गए थे। स्पिनर रूहुल्लाह अरब ने कनिष्क चौहान (16) को आउट किया।

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

इससे पहले अफगानिस्तान के लिए खालिद अहमदजइ (30) और उस्माद सदत (नौ) ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। इसके बाद तीन विकेट जल्दी गिरने से स्कोर तीन विकेट पर 54 रन हो गया। फिर महबूब और अजीजुल्लाह ने 87 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। कप्तान महबूब खान (50) और अजीजुल्लाह मियाखिल (60) ने अर्धशतक लगाए। आखिरी ओवरों में नूरिस्तानी उमरजइ (28) और अब्दुल अजीज (15) ने 21 गेंद में 34 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को 230 रन के पार पहुंचाया। भारत-ए की टीम के लिए कनिष्क चौहान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए, लेकिन बाकी के गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें:

बड़ा उलटफेर, आयरलैंड ने बांग्लादेश को धमाकेदार अंदाज में हराया, साल 2025 में जीता पहला T20I मैच

बाबर आजम का शर्मनाक कारनामा, 10वीं बार डक पर आउट होते ही पाकिस्तान के लिए रच दिया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल