1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम पेन के समर्थन में उतरे कोच लैंगर, कहा- माफ नहीं करने वाला समाज शर्मनाक

टिम पेन के समर्थन में उतरे कोच लैंगर, कहा- माफ नहीं करने वाला समाज शर्मनाक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 12:50 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने तस्मानिया में पूर्व कप्तान टिम पेन से गुपचुप दूसरी मुलाकात के बाद उनका बचाव किया है। 

टिम पेन के समर्थन में...- India TV Hindi
टिम पेन के समर्थन में उतरे कोच लैंगर, कहा- माफ नहीं करने वाला समाज शर्मनाक Image Source : GETTY

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने तस्मानिया में पूर्व कप्तान टिम पेन से गुपचुप दूसरी मुलाकात के बाद उनका बचाव किया है। खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैये के कारण इस साल की शुरूआत में खुद आलोचना के शिकार रहे लैंगर ने कहा ,‘‘ यहां और वहां कैमरे परर सवाल पूछने वाले लोगों या इसे देखने सुनने वालों में से एक भी ऐसा नहीं है जिसने अपने जीवन में कोई गलती नहीं की हो। ’’

उन्होंने कहा,‘‘ ऐसा एक भी इंसान नहीं है और हमारा कप्तान जो कि सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है , एक गलती की इतनी भारी सजा भुगत रहा है।’’ उन्होंने कहा कि क्षमा नहीं करने वाला समाज शर्मनाक होता है। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज क्रिकट श्रृंखला आठ दिसंबर से यहां शुरू होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल