1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2 रन बनाकर ही रच दिया इतिहास, IPL में बहुत बड़ा कीर्तिमान किया चकनाचूर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 22, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Apr 22, 2026 08:29 pm IST

IPL 2026 के 32वें मैच में वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। वैभव सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया इतिहास रच दिया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सिर्फ 8 रन बनाकर भी ऐसा कीर्तिमान बनाया, जिससे दिग्गज बल्लेबाज पीछे छूट गए। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 8 रन बनाकर IPL में सबसे तेज 500 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि महज 227 गेंदों में हासिल की। वह IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 250 गेंदों से कम में 500 रन पूरे किए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल छूटे पीछे

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के नाम था, जिन्होंने 260 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वहीं, प्रियांश आर्या और वीरेंद्र सहवाग ने 280-280 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि नमन धीर ने 283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 2 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

पहले ही सीजन मचाया था धमाल

गौरतलब है कि अपने डेब्यू सीजन में ही सूर्यवंशी ने 252 रन बनाए थे और 206.56 के स्ट्राइक रेट के साथ बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीता था। अब 2026 में उन्होंने अपने प्रदर्शन को और ऊंचाई पर पहुंचाते हुए इस सीजन में 240 के करीब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर सबको चौंका दिया है। महज 15 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन यह साफ करता है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने की राह पर हैं।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अब तक 250 से ज्यादा रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। उनसे आगे सिर्फ हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल हैं। इस सीजन सूर्यवंशी 7 मैचों में 36.29 के औसत और 220.87 के स्ट्राइक रेट से 254 रन अब तक बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल