1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला पहले टी20 मैच में मौका, टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला पहले टी20 मैच में मौका, टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 13, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 07:26 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। फैंस की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थी। लेकिन टॉस के वक्त टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका नहीं मिला है।

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद बताया कि वे पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं, जो कि टी20 क्रिकेट में आमतौर पर होता ही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई मैच खेलने की वजह से वे यहां की पिच और मौसम के मिजाज को अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए हालात को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया।

भारतीय टीम की कप्तानी में अपने पहले 10 मैचों के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा कि यह समय कभी अच्छा तो कभी थोड़ा कठिन रहा। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज से टीम को कई अच्छी चीजें सीखने को मिलीं और खिलाड़ियों का हौसला काफी बुलंद रहा। टीम इसी सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ इस सीरीज में भी आगे खेलना चाहती है।

प्लेइंग XI को लेकर श्रेयस ने दिया बड़ा बयान

टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी पर अय्यर ने खुशी जताते हुए कहा कि बुमराह जैसे अनुभवी और मैच विनर गेंदबाज का टीम में होना एक बड़ी राहत और अच्छी की बात है। मैच के लिए सही प्लेइंग इलेवन और कॉम्बिनेशन चुनने की चुनौती पर अय्यर ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह काम थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन इतना साफ है कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने वैभव और सुंदर को बाहर रखने के पीछे की वजह नहीं बताई है। वैभव और सुंदर के अलावा रवि बिश्नोई और यश ठाकुर भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

IND vs AFG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें

ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क

वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल