1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तुक्का नहीं था वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप जीतना, पहले ही सोच लिया था कि 700 रन बनाएंगे, खुद किया खुलासा

तुक्का नहीं था वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप जीतना, पहले ही सोच लिया था कि 700 रन बनाएंगे, खुद किया खुलासा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 01, 2026 03:05 pm IST,  Updated : Jun 01, 2026 03:08 pm IST

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी पर इनामों की जमकर बरसात हुई। वैभव की टीम भले ही फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

IPL 2026 शुरू होने से पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि महज 15 साल का एक लड़का ऑरेंज कैप जीतकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर देगा। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ उम्मीदों पर खरा उतरने का काम नहीं किया, बल्कि ऐसा प्रदर्शन किया जिसने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने IPL 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। खास बात यह है कि यह सफलता कोई तुक्का नहीं थी। वैभव ने खुलासा किया है कि उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही 700 रन बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसे अपने फोन में लिखकर रखा था।

सीजन शुरू होने से पहले ही तय कर लिया था लक्ष्य

IPL 2026 फाइनल के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वह हर मैच के बाद अपने लक्ष्य को याद करते थे। उन्होंने कहा, वो फोन में नोट्स बनाकर रखते थे और सीजन शुरू होने से पहले ही लिख दिया था कि वह इस IPL में 700 रन बनाएंगे। हर मैच के बाद वह उस नोट को देखते थे और खुद को अपना लक्ष्य याद दिलाता था। यही वजह रही कि वैभव पूरे सीजन के दौरान एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए।

दुनिया के बड़े गेंदबाजों पर भारी पड़े वैभव

15 साल की उम्र में वैभव के सामने जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और कगिसो रबाडा जैसे वर्ल्ड स्तरीय गेंदबाजों की चुनौती थी। कई लोगों को शक था कि U19 स्तर पर चमकने वाला यह बल्लेबाज IPL जैसे बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करेगा। लेकिन वैभव ने सभी सवालों का बल्ले से जवाब दिया। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.31 का रहा, जो टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल था।

अवॉर्ड्स की लग गई झड़ी

राजस्थान रॉयल्स भले ही क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हारकर फाइनल में नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत कई पर बड़े रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया। वैभव ने पूरे सीजन में 72 छक्के लगाए, जो IPL इतिहास में एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड हैं।

यह भी पढ़ें:

भारतीय खिलाड़ी ने जीत लिए 5 आईपीएल फाइनल, टीम इंडिया के लिए खेला केवल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले

IPL 2026 Awards List: वैभव का जलवा, मनीष पांडे, साई सुदर्शन और मोहम्मद सिराज को भी मिला अवार्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल